Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के बदलाव का जिक्र, योगी बोले- माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त।

    गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के बदलाव का जिक्र, योगी बोले- माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 17, 2026

    गोरखपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से तड़पते बच्चों और दम तोड़ते बचपन को देखकर हर जागरूक माता-पिता चिंतित रहता था, लेकिन अब यह चिंता समाप्त हो चुकी है।

    उन्होंने कहा कि माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त हो गया है। आज हम नए युग में नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का दर्शन कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में दस-दस बेड की डायलिसिस इकाइयों की सुविधा शुरू की जा रही है।

    मुख्यमंत्री बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोरखपुर की ओर से संचालित चैरिटेबल ब्लड सेंटर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र था। उस समय एक ही बेड पर चार-चार मरीज तक भर्ती रहते थे। तीसरी मंजिल पर इंसेफेलाइटिस वार्ड था, जहां पंखे, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी अभाव था। उन्होंने कहा कि जो बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वयं अस्वस्थ स्थिति में था, वही आज सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के साथ इंसेफेलाइटिस समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

    योगी ने कहा कि गोरखपुर में एम्स स्थापित हो चुका है। महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। प्रदेश में 75 जिले हैं, जबकि मेडिकल कॉलेजों की संख्या 85 हो गई है। दो एम्स भी संचालित हैं। एमबीबीएस की सीटें 4600 से बढ़कर 13500 से अधिक हो चुकी हैं और स्नातकोत्तर की सीटें दोगुनी हुई हैं। नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा का भी विस्तार किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय प्रदेश के प्रत्येक जिले की पहचान किसी न किसी दुर्दांत माफिया से जुड़ी हुई थी और डॉक्टर भी उनके शिकार बनते थे। गोरखपुर में डॉक्टरों का अपहरण, रंगदारी की मांग, धमकी भरे फोन और चिकित्सकों के कक्ष में घुसकर मारपीट जैसी घटनाएं होती थीं। इन घटनाओं के खिलाफ उन्हें चिकित्सकों के साथ सड़क पर आंदोलन करना पड़ता था।

    उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में चिकित्सक, व्यापारी और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब प्रदेश की पहचान माफिया से नहीं, बल्कि ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ के लक्ष्य से बन रही है।

    रक्तदान के महत्व पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक ढांचा, तकनीक, दवाएं और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं, लेकिन खून बनाया नहीं जा सकता। रक्तदान संवेदना का प्रतीक है, जिसके माध्यम से एक व्यक्ति जरूरतमंद को नया जीवन देता है।

    उन्होंने कहा कि रक्त की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पाती है। इसके लिए चिकित्सकों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करना चाहिए और समय-समय पर सामाजिक माध्यमों के जरिए रक्तदान की अपील तथा जागरूकता अभियान चलाने चाहिए।योगी ने पेशेवर रक्तदाताओं को लेकर भी चिंता जताई।

    उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पेशेवर रक्तदाताओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो संक्रमण का गंभीर संकट पैदा हो सकता है। ऐसी गतिविधियों की जानकारी शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही चिकित्सकों को जागरूकता कार्यक्रमों से भी जुड़ना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने आईएमए के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था केवल चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े चिकित्सकों का संगठन नहीं है। गोरखपुर में निशुल्क ओपीडी के बाद चैरिटेबल ब्लड सेंटर की स्थापना कर आईएमए ने सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान इस बात से होती है कि वह अपनी विशेषज्ञता का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में कितना योगदान देती है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में गोरखपुर के सीतापुर आई हॉस्पिटल में आईएमए ने निशुल्क ओपीडी शुरू की थी। इसके बाद आईएमए ने अपने कार्यालय के लिए भूमि मांगी तो गोरखपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से भूखंड उपलब्ध कराने में सहयोग किया गया। आईएमए ने इस भूखंड का बेहतर उपयोग करते हुए चैरिटेबल ब्लड सेंटर स्थापित किया है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में योगदान देगा।

    मुख्यमंत्री ने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के सानिध्य में गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले 10 बेड से अस्पताल शुरू करने की चर्चा हुई थी, लेकिन गोरखपुर के चिकित्सकों के सहयोग से शुरुआत में ही इसे 100 बेड का अस्पताल बनाया गया। इस चिकित्सालय ने यह दिखाया कि सेवा और परोपकार के आधार पर अस्पताल, ब्लड बैंक तथा आईसीयू जैसी सुविधाओं का सफल संचालन किया जा सकता है। यहां रक्त के विभिन्न घटकों को अलग करने, एफेरेसिस और डायलिसिस जैसी सुविधाएं विकसित हुईं।

    उन्होंने कहा कि जिस डायलिसिस के लिए कभी लोगों को लखनऊ या बीएचयू जाना पड़ता था, आज गोरखपुर में गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध है। सरकार ने अब प्रदेश के जिला अस्पतालों में भी निशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था शुरू करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

    योगी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। आईआईटी कानपुर के सहयोग से चिकित्सा तकनीक का उत्कृष्टता केंद्र विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा एसजीपीजीआई लखनऊ में भी उत्कृष्टता केंद्र पर काम चल रहा है।

    चैरिटेबल ब्लड सेंटर के उद्घाटन समारोह में आईएमए गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ला ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और दूरदृष्टि से गोरखपुर तथा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई मिली है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर चिकित्सा केंद्र और चिकित्सा पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

    उन्होंने बताया कि आईएमए के 400 यूनिट क्षमता वाले इस चैरिटेबल ब्लड सेंटर का संकल्प है कि रक्त के अभाव में किसी व्यक्ति की मृत्यु न होने पाए।समारोह को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया।

    आभार ज्ञापन आईएमए गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने किया, जबकि संचालन आईएमए गोरखपुर के सचिव डॉ. वाई सिंह ने किया।

    इस अवसर पर एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, आईएमए गोरखपुर के संयुक्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्रा, गुरु गोरखनाथ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. शिवशंकर शाही, डॉ. बबिता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleलखनऊ-कानपुर के बाद अब सभी 75 जिलों में पहुंचेगा भारत टैक्सी मॉडल, गांवों तक मिलेगी बाइक-ऑटो-कैब सुविधा।
    Next Article 35 अमान्य स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना, सप्ताहभर में मान्यता लेने के आदेश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, 31 दिसंबर तक शुरू करें जलापूर्ति : डीएम

    November 2, 2026

    संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएगी भाजपा, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति।

    November 2, 2026

    कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरणों के लिए कृषकों का चयन लॉटरी के माध्यम से 3 नवंबर को कलेक्ट्रेट में होगा

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में उमड़ा मथुरा कांग्रेस का जनसैलाब।

    By P.K. RastogiNovember 2, 20269

    •जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में…

    मथुरा में परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का होगा सत्यापन, तीन नवंबर तक जमा करने होंगे प्रमाण-पत्र।

    November 2, 2026

    मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 285 लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित।

    November 2, 2026

    हरियाणा में भी गूंजे राधारानी ब्रजयात्रा के जयकारे

    November 2, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में उमड़ा मथुरा कांग्रेस का जनसैलाब।

    November 2, 2026

    मथुरा में परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का होगा सत्यापन, तीन नवंबर तक जमा करने होंगे प्रमाण-पत्र।

    November 2, 2026

    मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 285 लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित।

    November 2, 2026

    हरियाणा में भी गूंजे राधारानी ब्रजयात्रा के जयकारे

    November 2, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026170

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026114

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.