बस्ती। लोहिया काम्पलेक्स के ब्लॉक-सी में कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला एवं रिंकू दूबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के महत्व और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला ने कहा कि बिजली संकट और बढ़ते बिजली बिल से परेशान लोगों के लिए सोलर पैनल उपयोगी विकल्प है। सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली की जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा किया जा सकता है और बिजली बिल में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है।
पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकू दूबे ने कहा कि सोलर पैनल लगवाकर उपभोक्ता बिजली खर्च में राहत पा सकते हैं। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील की।
लखनऊ से आए यूनिट हेड सुधाकर त्रिपाठी ने बताया कि कुन्दन सोलर पैनल यूनिट में अडाणी, यूटीएल, टाटा और प्रीमियर जैसे विभिन्न कंपनियों के सोलर पैनल उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं की आवश्यकता और मांग के अनुसार सोलर सिस्टम स्थापित कराया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार सब्सिडी का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है। आटा चक्की जैसे व्यावसायिक उपयोग के लिए भी सोलर पैनल लगवाया जा सकता है, जिस पर उन्होंने 35 प्रतिशत सब्सिडी मिलने की जानकारी दी।
बस्ती हेड अजय सिंह ने बताया कि विकास भवन के निकट लोहिया काम्पलेक्स के सी-ब्लॉक में यूनिट स्थापित की गई है। यहां उपभोक्ताओं को सोलर पैनल, उसकी क्षमता, स्थापना एवं उपलब्ध योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
शुभारम्भ अवसर पर नीतू शुक्ला, नितिन जैन, रूचि जैन, पवन श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, सुशील शुक्ला, मिथिलेश कुमार बिन्द, लक्ष्य गुप्ता, अखिल, अमन शर्मा, अनिल कुमार, मीनू, मिथुन पाल, मनोज पाल, समीर सिंह, राहुल पाल, वैष्णव सिंह, विजय यादव, सूयांश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


