Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » नराकास, मथुरा को राष्ट्रीय स्तर पर मिला “नराकास प्रोत्साहन सम्मान”

    नराकास, मथुरा को राष्ट्रीय स्तर पर मिला “नराकास प्रोत्साहन सम्मान”

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 18, 2026

    मथुरा। मथुरा रिफाइनरी की अध्यक्षता में संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), मथुरा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, प्रभावी कार्यान्वयन तथा उत्कृष्ट राजभाषा गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “नराकास प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। नराकास, मथुरा को वर्ष 2025-26 के लिए “उत्कृष्ट श्रेणी” में यह सम्मान प्रदान किया गया।

    यह गौरवपूर्ण सम्मान 14-15 सितंबर 2026 को नवी मुंबई में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं छठवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया। श्रीमती अंशुली आर्या, सचिव, राजभाषा विभाग के कर-कमलों द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। नराकास, मथुरा की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री विवेक शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (सीसी एवं सीएसआर), मथुरा रिफाइनरी ने ग्रहण किया।

    देशभर में वर्तमान में कुल 592 नराकास समितियां कार्यरत हैं। इनमें से वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सर्वश्रेष्ठ एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नराकास समितियों का चयन कर उन्हें “नराकास प्रोत्साहन पुरस्कार” प्रदान किया गया। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर नराकास, मथुरा का “उत्कृष्ट श्रेणी” में चयन होना समिति की कार्यप्रणाली एवं उसके सदस्य कार्यालयों द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे सतत एवं समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    नराकास, मथुरा की इस उपलब्धि में समिति के सभी सदस्य कार्यालयों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समिति द्वारा समय-समय पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने, हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करने, हिंदी कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं, संगोष्ठियों एवं विभिन्न राजभाषा गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इन प्रयासों के माध्यम से सदस्य कार्यालयों में हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    इस मौके पर, श्री मुकुल अग्रवाल, अध्यक्ष, नराकास मथुरा एवं कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने अपनी शुभकामनाएं दीं और टीम को ऐसे और भी मील के पत्थर हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

    उल्लेखनीय है कि मथुरा रिफाइनरी द्वारा वर्ष 1985 से नराकास, मथुरा की अध्यक्षता की जा रही है। वर्तमान में नराकास, मथुरा के अंतर्गत कुल 42 सदस्य कार्यालय कार्यरत हैं। समिति द्वारा सभी सदस्य कार्यालयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन तथा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसामाजिक न्याय और समग्र हिस्सेदारी के लिए पेरियार ने किया संघर्ष।
    Next Article सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)” के तहत बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया।

    November 4, 2026

    20 नवंबर के सामूहिक विवाह समारोह को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति ने की बैठक।

    November 4, 2026

    एक प्रधानाचार्य की पहल से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर, बीएसए ने की जमकर सराहना।

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया।

    By P.K. RastogiNovember 4, 20261

    मथुरा। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने राजीव भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों…

    20 नवंबर के सामूहिक विवाह समारोह को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति ने की बैठक।

    November 4, 2026

    कालानमक चावल की बिक्री में किसानों को नहीं होगी परेशानी, कालानमक भवन बनेगा शोरूम।

    November 4, 2026

    अनजाने में किए गए पाप का फल भी दुखदायी होता है: विजय कौशल जी महाराज

    November 4, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया।

    November 4, 2026

    20 नवंबर के सामूहिक विवाह समारोह को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति ने की बैठक।

    November 4, 2026

    कालानमक चावल की बिक्री में किसानों को नहीं होगी परेशानी, कालानमक भवन बनेगा शोरूम।

    November 4, 2026

    अनजाने में किए गए पाप का फल भी दुखदायी होता है: विजय कौशल जी महाराज

    November 4, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026171

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026115

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.