सीतापुर। जिलाधिकारी राजा गणपति आर. ने मिश्रिख क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतनापुर का निरीक्षण कर संबंधित प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विलेख संख्या 6567/2026 से जुड़े मामले की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उपनिबंधक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रकरण से संबंधित अभिलेखों एवं तथ्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


