सुल्तानपुर। तेज आवाज और वाइब्रेशन वाले डीजे के खिलाफ जनजागरूकता को लेकर शुक्रवार को घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर में शांति मार्च निकाला गया। मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। समाजसेवियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर तेज डीजे से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
शांति मार्च के दौरान लोगों ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाने तथा प्रशासन से नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। आयोजकों ने कहा कि तेज आवाज और अत्यधिक वाइब्रेशन से आमजन के साथ विद्यार्थियों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी होती है।
लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अभियान को समर्थन देते हुए प्रशासन से निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन कराने की अपील की। फाउंडेशन ने कहा कि जनहित में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


