मथुरा। राधानगर गुरुद्वारा साहिब में समस्त नानक नाम लेवा, गुरु प्यारी एवं गुरु रूप साध-संगत के लिए गुरबाणी जप-तप समागम एवं चौपहरा साहिब का आयोजन शनिवार, 3 अक्टूबर को किया जाएगा।
राधानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समस्त स्त्री साध-संगत राधानगर, मथुरा की ओर से संगत से समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरबाणी का श्रवण करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम दोपहर 2 बजे राधानगर गुरुद्वारा साहिब में प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम अरदास के उपरांत जपुजी साहिब, चौपई साहिब एवं सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। समागम की समाप्ति शाम 5:45 बजे होगी। इसके उपरांत यथायोग्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आयोजकों ने संगत के चरणों में विनती करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी हाजिरी भरकर गुरबाणी जस का श्रवण करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।
विनतीकर्ता:
समस्त राधानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, मथुरा
समस्त स्त्री साध-संगत, राधानगर, मथुरा
“आप जपो, अवरह नाम जपावहो।”
वाहेगुरु जी का खालसा,
वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏🙏


