रामकिंकर पांडेय ने सद्गुरुदेव एवं मां ललिता देवी के चरणों में अर्पित किया नमन।
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख (सीतापुर)। अष्टम भू-बैकुंठ नैमिषारण्य धाम की पौराणिक एवं वैदिक तपोस्थली कालीपीठ में पितृपक्ष की पावन बेला पर अमृतमयी कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में किया गया। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज के प्रांतों से बड़ी संख्या में भक्तगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मिश्रिख के ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने अमृतमयी कथा का श्रवण किया तथा नैमिषारण्य धाम में उपस्थित सभी प्रातः स्मरणीय सद्गुरुदेव भगवान को नमन एवं प्रणाम किया। उन्होंने अपने आदर्श एवं संरक्षक स्वर्गीय जगदंबा दादाजी, प्रधान पुजारी शक्तिपीठ मां ललिता देवी की स्मृति को नमन करते हुए मां ललिता देवी की मूर्ति के समक्ष श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया।
रामकिंकर पांडेय ने इस भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन में शामिल संतों, श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आयोजन के लिए आयोजक पूज्य गोपाल शास्त्री तथा पूज्य भास्कर शास्त्री, प्रधान पुजारी शक्तिपीठ मां ललिता देवी को साधुवाद, धन्यवाद एवं प्रणाम अर्पित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन नैमिषारण्य की सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


