मथुरा। श्री अग्रवाल सभा (रजि.), मथुरा की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए 2 अक्टूबर को प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।
सभा के मुख्य मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल (घी वाले) ने बताया कि प्रेसवार्ता शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे अग्रवाटिका, सरस्वती कुंड, मसानी बाईपास लिंक रोड, मथुरा में होगी। प्रेसवार्ता में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं तैयारियों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी जाएगी।


