बस्ती। जिले के कुदरहा क्षेत्र के जिभियांव गांव निवासी विजय कुमार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार कपड़े प्रेस कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार महादेव चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।


