रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में होटल निविशका इन, मथुरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समिति के महत्वपूर्ण सदस्य केशव शर्मा को एडुनेक्स्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा में इम्प्लीमेंटेशन एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। केशव शर्मा ने बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा से शिक्षा प्राप्त की है।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने केशव शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य का प्रतिष्ठित कंपनी में चयन होना सभी के लिए गौरव की बात है। केशव शर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।
समारोह में नरेंद्र दीक्षित, अर्जुन सोलंकी, गौरव सक्सेना, सुदेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, हर्ष सैनी, शिवम दीक्षित, पूजा वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


