•पहला दिन जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग को समर्पित।
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा रजि. मथुरा द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का आगाज जरूरतमंदों की सेवा व सहयोग को समर्पित भाव से आरंभ हुआ।
मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया की अष्टदिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस पर नारी शक्ति को सहयोग तथा उनकी सेवा के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन स्व० दाऊ दयाल रज्जो मल कागजी की स्मृति में वृद्धाश्रम सहायता सहयोग के तहत श्री राधिका अपना घर महिला आश्रम राल में निवास कर रही महिलाओं को खाद्य सामग्री, वस्त्र सहित अन्य सहायता सामग्री उपलब्ध कराई गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद प्रसाद अग्रवाल तथा कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा की महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलते समाज सेवा तथा मानव सेवा में अग्रवाल सभा अपना योगदान करती रहती है इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं सायं 5:00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर मंडी समिति स्थित सृजन संस्था को सहयोग राशि देकर अग्रवाल सभा ने एक और पुनीत करतें हुए महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का शंखनाद कर दिया उन्होंने बताया कि यह क्रम लगातार 8 दिन तक चलेगा जिसमें अग्रवाल सभा द्वारा 9 अक्टूबर प्रातः 9:30 बजे तिलक द्वारा अग्रवाल धर्मशाला पर नेत्र शिविर का आयोजन होगा तथा सायं 3:30 बजे सरस्वती कुंड स्थित अग्रवाटिका पर दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे जिनके संयोजक महेश चंद कसरे होंगे, उन्होंने सभी अग्र बंधुओ से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया तथा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 को सफल बनाने में योगदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे, अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, उपाध्यक्ष योगेश कागज़ी, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू,कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, ऑडिटर अतुल अग्रवाल हार्डवेयर तिलकद्वार धर्मशाला के मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ नेताजी, पूर्व अध्यक्ष महावीर मित्तल, रोहित अग्रवाल एटा,जुगल किशोर बैंक वाले, विजय औषधालय मनोज कड़े वाले , मनीष चौधरी, रमनलाल गुप्ता बैंक वाले, प्रवीन सर्राफ, मनीष टोटी, आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल ,रेनू अग्रवाल ,मंत्री शशि अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, राधिका, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल ,शशांक बंसल ,यश बंसल, सजल बंसल ,नमन बंसल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित थे।


