Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- आस्था से खिलवाड़ हुआ, भ्रष्टाचार हर विभाग में व्याप्त।

    राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- आस्था से खिलवाड़ हुआ, भ्रष्टाचार हर विभाग में व्याप्त।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 6, 2026

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंची है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में चढ़ावे से जुड़े मामले को देश और दुनिया के सभी रामभक्तों, संत-महात्माओं, अयोध्या के नागरिकों, माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा अन्य संबंधित पक्षों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता का नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है।उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे, चंदे और दान से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के आरोपों से जुड़े लोग अब जनता के आक्रोश का सामना नहीं कर पा रहे हैं।

    अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा के भीतर भी सत्ता संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराई जाती तो उसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार तक जाती, लेकिन राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर जांच अपने स्तर पर रख ली है।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कथित दुष्प्रचार के विरुद्ध पार्टी कार्यकर्ता कानूनी कार्रवाई करेंगे और संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार का “भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता” का दावा केवल नारा बनकर रह गया है, जबकि लगभग हर विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के लिए संकट बन गई है और जनता को न्याय तभी मिलेगा जब यह सरकार सत्ता से बाहर होगी।

    किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं हो रही है तथा उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिचौलियों और प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

    स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान लखनऊ के सिविल अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन अस्पतालों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

    अरुणाचल प्रदेश में चीन की गतिविधियों को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीमा पर चीन की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और देश की भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर केंद्र सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा के संगठन और सरकार के बीच मतभेद बढ़ गए हैं।

    उनका कहना था कि पार्टी के पास प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिए कोई नई उपलब्धि नहीं है।अखिलेश यादव ने बताया कि पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों की तैयारी भी तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

    उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र बदलने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी जहां भी वे चुनाव लड़ेंगे, उनका मुकाबला करेगी।लखनऊ के विकास का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी में दिखाई देने वाली अधिकांश प्रमुख विकास परियोजनाएं समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान शुरू हुई थीं।

    उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गोमती रिवर फ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, पुलिस मुख्यालय, महिला सुरक्षा सेवा 1090, किसान बाजार, शिल्पग्राम, विभिन्न फ्लाईओवर, दुग्ध संयंत्र तथा चिकित्सा एवं शिक्षा से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वर्तमान सरकार ने इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के बजाय कई परियोजनाओं को अधूरा छोड़ दिया।

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय शुरू की गई कई परियोजनाएं आज भी पूरी क्षमता से विकसित नहीं हो सकी हैं। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक कारणों से पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं में बाधाएं उत्पन्न कीं, जिससे प्रदेश के विकास की गति प्रभावित हुई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleनौहझील में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, 1000 पौधों का निःशुल्क वितरण।
    Next Article एसपी व एडीएम (न्यायिक) की उपस्थिति में मेंहदावल तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    October 28, 2026

    उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: एडीएम

    October 27, 2026

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की निगरानी में देर रात तक डटे रहे डीआईजी, डीएम और एसपी।

    October 27, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    By P.K. RastogiOctober 28, 20260

    रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय के छत्रपति शिवाजी…

    मथुरा में पुलिस विभाग में फेरबदल, दो थानों के प्रभारी बदले।

    October 28, 2026

    टोल प्लाजा के इतने किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा रियायती पास, एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था।

    October 28, 2026

    मिश्रिख तहसील में बैनामे के नाम पर दलाली के आरोप, जांच की मांग।

    October 28, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    October 28, 2026

    मथुरा में पुलिस विभाग में फेरबदल, दो थानों के प्रभारी बदले।

    October 28, 2026

    टोल प्लाजा के इतने किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा रियायती पास, एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था।

    October 28, 2026

    मिश्रिख तहसील में बैनामे के नाम पर दलाली के आरोप, जांच की मांग।

    October 28, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026164

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026107

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.