बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल, नकदी और स्वीप्ट डिजायर कार छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पत्र के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के शेहरिया निवासी रवि कुमार यादव 12 जुलाई की शाम अपने मामा के घर सांवडीह यादव पुरवा गए थे। वहां से वह अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण मामा की स्वीप्ट डिजायर कार लेकर मालवीय रोड़ स्थित स्थित न्यू आदर्श हॉस्पिटल पहुंचे थे।पीड़ित का आरोप…
Author: P.K. Rastogi
बस्ती। भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक एवं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मानपुर उर्फ मितवापुर निवासी देवी प्रसाद तिवारी ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की आशंका जताते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, पुलिस के उच्चाधिकारियों तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। शिकायत में पूर्व सैनिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं। उनका आरोप है कि इसी का लाभ उठाकर उनके पट्टीदार त्रियुगी नारायण तिवारी उनकी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा गुरुवार को इसकॉन कृष्णा नगर के तत्वावधान में राधा ऑर्किड से श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे भजन कीर्तन से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं भक्तों को 2500 पैकेट प्रसाद का वितरण किया गया और अतिथियों का स्वागत किया गया। दोपहर 3:45 बजे भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए और 4:15 बजे महाआरती संपन्न हुई। सायं 4:30 बजे विधि-विधान से पूजा के पश्चात रथयात्रा प्रारम्भ हुई। रथ राधा ऑर्किड से चलकर मसानी चौराहा, डीग गेट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, पोतरा कुंड,…
मथुरा। “स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है” थीम के साथ 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन मथुरा रिफाइनरी में पूरे उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। इस पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना था। पखवाड़े के दौरान विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनेक रचनात्मक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें गृहिणियों एवं महिला एवं बाल कल्याण संगठन (WIPS) से जुड़े बच्चों के लिए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता, CISF कर्मियों…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक हमारी उपलब्धियों तथा सदस्य कार्यालयों के छमाही हिंदी प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा एवं चर्चा करने और आगमी योजनाओं की रुपरेखा तय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है । सदस्य कार्यालयों से प्राप्त छमाही रिपोर्ट पर आधारित पीपीटी जिसमें अधिकतम कार्यालयों ने राजभाषा के निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम रहें है । वही कुछ कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट पर अभी भी कुछ मदों पर सुधार की आवश्यकता हैं। मुझे आशा है कि आने वाले समय में, हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से सदस्य…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। बीते दिवस मिश्रिख–सिधौली मार्ग पर एमडी इंटर कॉलेज के समीप एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरने की चपेट में एक बिजली का पोल और विद्युत तार भी आ गए, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति या वाहन पेड़ की चपेट में…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसंधान एवं नवाचार के लिए ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के नैतिक उपयोग’ विषय पर आठ जुलाई से 13 जुलाई तक पाँच दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों की शोध क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक, जिम्मेदार एवं नवाचारी उपयोग को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर मंथन किया गया। इस फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम में देशभर के विभिन्न संस्थानों से 150 से अधिक संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पाँच दिनों…
•एबीवीएमयू के दीक्षांत समारोह में डॉ. ऋचा तिवारी और डॉ. राधा को मिले गोल्ड मेडल।•डॉ. उत्कर्ष सिंह को पीडोडोंटेक्स एण्ड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री में मिला सिल्वर मेडल। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में करतल-ध्वनि के बीच राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के करकमलों से मथुरा के कांती देवी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर तथा कांती देवी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की दो मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल तथा एक छात्र को सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह आदि ने…
— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बघौली क्षेत्र के उर्वरक प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापेमार निरीक्षण किया। इस दौरान 10 उर्वरक दुकानों की जांच की गई तथा 7 उर्वरक नमूने लेकर परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान पीओएस (POS) मशीन में दर्ज स्टॉक का भौतिक स्टॉक से मिलान किया गया। साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से उर्वरक वितरण की व्यवस्था और उपलब्धता के संबंध में जानकारी भी ली गई। कार्रवाई के दौरान जनता खाद भंडार, देवापार तथा लतीफ…
👉 डीएम द्वारा वीर चक्र विजेता शहीद सत्यवान सिंह के नाम पर बने सभागार का किया गया उद्घाटन। 👉 डीएम द्वारा सैनिक कल्याण भवन परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण भवन सभागार में ‘सैनिक बंधु’ की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जनपद के लगभग 40 पूर्व सैनिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया और अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी गईं। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी…

