रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद की गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पैठा गांव पहुंचकर एक शोकाकुल परिवार में आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके पश्चात गोल्डी भैया ने सैदा एवं अरहेरा गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों, जनहितकारी योजनाओं…
Author: P.K. Rastogi
👉 अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित-डीएम। 👉 अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान भाजपा छोड़कर आए ग्राम प्रधान बरारी धर्मेंद्र सिंह, अमित दीक्षित, राजेश सारस्वत सहित कई लोगों ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के…
•बहुराष्ट्रीय अनुसंधान कम्पनी में जूनियर एग्जीक्यूटिव पद से हुआ करियर आगाज। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी, मथुरा की बी.फार्मा (चतुर्थ वर्ष) की मेधावी छात्रा प्रियंका चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता, तकनीकी कौशल और प्रखर प्रतिभा की बदौलत अग्रणी अनुसंधान संस्था ‘एमपीआरडब्ल्यू रिसर्च कम्पनी’ में सेवा का अवसर हासिल किया है। वैश्विक मानकों वाली प्रतिष्ठित कम्पनी में आकर्षक पैकेज पर जूनियर एग्जीक्यूटिव पद मिलने से न केवल छात्रा बल्कि उसके परिजन भी बेहद खुश हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका चौधरी ने हाल ही में आयोजित प्रतिस्पर्धी प्लेसमेंट प्रक्रिया में अपने कड़े…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। विश्व युवा कौशल दिवस के सुअवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डी0डी0यू0 जी0के0वाई0, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकदही में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने बताया है कि उक्त रोज़गार मेले में 169 लाभार्थियों एवं 11 प्रतिष्ठित कंपनियों (Leg Pro Solution, Unique Solutions Pvt. Ltd, LIC India, PU Parivahan Vibhag, SBI Life Insurance, Amazon, Shiv Sakti, Giga Carpool, Umoja Market Place Pvt.Ltd, Spark Minda, Sarvsidhi Management Consultancy Pvt. Ltd.) द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को संत कबीर नगर में प्रथम आगमन हुआ। जनपद की सीमा से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। मंगलवार को जनपद की सीमा किया एजेंसी पर पूर्व विधायक जय चौबे हनुमान मंदिर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल मंझरिया पे विधायक…
-सियासी संदेश के साथ नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत -हजारों समर्थकों के हुजूम ने बुल्डोजर से की पुष्पवर्षा, डीघा बाईपास पर हुआ भव्य स्वागत और अभिनंदन के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर मंगलवार को डीघा बाईपास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सियासी संदेश के साथ सदर विधायक अंकुर तिवारी ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम में उनका ऐतिहासिक अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। जबकि, कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों का जनसैलाब…
मथुरा। विकलांग सहायता संस्था, मथुरा के श्रीकृष्ण नेत्र संग्रह केंद्र के माध्यम से 95 वर्षीय स्वर्गीय श्रीमती सरोज देवी के निधन के उपरांत उनके नेत्रदान का संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। इस पुनीत कार्य से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी पहुंचने की उम्मीद जगी है। यह प्रेरणादायी पहल समाज को मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का सशक्त संदेश देती है। सहयोगी संस्था डॉ. श्रॉफ आई चैरिटी हॉस्पिटल एवं ब्रज हेल्थ केयर, वृंदावन के निदेशक डॉ. अशोक अग्रवाल के निर्देशन में संस्था के उपाध्यक्ष प्रेमशंकर अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख कुलदीप शर्मा तथा टीम सदस्य रोशन सिंह ने…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा द्वारा उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के प्रवासी दौरे पर मथुरा आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी ने किया। श्रीबाँके बिहारी जी एवं राधावल्लभ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलिका एवं प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत मंथन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय दीक्षांत समारोह विवि के संतोष मैमोरियल आडीटोरियम में भारतीय परंपराओं के साथ पूर्ण हुआ। दीक्षांत समारोह में मलावी, तंज़ानिया, ज़िम्बाब्वे, नामीबिया, रवांडा, ज़ाम्बिया, लेसोथो, म्यांमार तथा इस्वातिनी (पूर्व में स्वाज़ीलैंड) सहित विभिन्न देशों के कुल 29 विदेशी विद्यार्थियों को उपाधियों से विभूषित किया गया। इस मौके पर उपाधियों से अलंकृत हुए विदेशी छात्र-छात्राओं की खुशी देखते ही बनती थी। सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपाधि के सम्मान को बनाए रखने के लिए शपथ ली। संस्कृति विवि के चांसलर डा. सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृति विवि द्वारा दी…

