•लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं।•अधिकारियों से बोले सीएम, शीघ्रता और पारदर्शिता से हो जनता की शिकायतों का निस्तारण। गोरखपुर/लखनऊ। गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनसेवा के नियमित अनुष्ठान ‘जनता दर्शन’ का क्रम जारी रखा। रविवार को भी उन्होंने करीब दो सौ लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आत्मीय भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि परेशान मत हों, हर शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं…
Author: P.K. Rastogi
•आचार्य डॉ. राधेश्याम द्विवेदी विचार मंथन: गुजरात के द्वारका के पास स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसे प्राचीन काल में ‘दारुक वन’ कहा जाता था। यह गुजरात के सौराष्ट्र तट पर द्वारका शहर और भेंट द्वारका द्वीप के बीच में बसा है । नागेश्वर को दारुक वन के नाम से भी जाना जाता था, जो भारत के एक वन का प्राचीन नाम है। भगवान शिव का नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का मंदिर, जो भूमिगत गर्भगृह में दुनिया के 12 स्वयंभू ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग है। गुजरात के द्वारकापुरी से करीब 25 किलोमीटर…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। गोवर्धन, मथुरा। गोवर्धन तहसील क्षेत्र के गांव मढ़ौरा में दबंगों द्वारा एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ललिता पत्नी मदन निवासी मढ़ौरा ने थाना गोवर्धन में तहरीर देकर गांव के ही कई लोगों पर एकराय होकर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी राजेन्द्र, कैलाशा, लौकेशरा, दिनेश, लाहू बहादुर, मिथलेश, गीता, योगेन्द्र, ललिता, कृष्णा, तेजपाल, मेघा, सौभिता, नीकेश और कैलाशी समेत अन्य लोगों ने एकराय होकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में चार लोगों को चोटें आईं। किसी…
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के बन पुरवा गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, भाई की पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की तत्परता से पांच लोगों की जान बचने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के बन पुरवा गांव निवासी सुशील कुमार और उसके भाई की मौत के मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। अयोध्या/मथुरा। टीवी डिबेट के दौरान अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद को कथित रूप से गाली देने के मामले को लेकर शनिवार को कुंवर सिंह निषाद और उनके समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए राजू दास महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने राजू दास महाराज के पोस्टर भी जलाए और पोस्टर पर जूते-चप्पल मारकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टीवी डिबेट के दौरान कुंवर सिंह निषाद के साथ कथित अभद्र…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। बलदेव। बलदेव नगर से खडैरा घाट स्थित यमुना तट तक जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत लंबे समय से बदहाल है। खडैरा गांव में करीब 400 मीटर मार्ग पर लगभग दो फुट तक जलभराव, कीचड़ और गंदगी होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है। हाल ही में अग्रवाल समाज समिति के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल की अंतिम यात्रा के दौरान स्थिति बेहद शर्मनाक नजर आई। सैकड़ों लोगों को घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के 5253 वें जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार का जन्मोत्सव अत्यंत दिव्य और भव्य होगा। इस बार ठाकुर जी कलहंस पुष्प बंगले में विराजमान होंगे और पंचरंगी पोशाक धारण करेंगे। ठाकुर जी के लिए 200 किलो चांदी से दिव्य पालना सजाया गया है। रात 12 बजकर 10 मिनट पर कामधेनु गौ के दूध से महाभिषेक होगा और 12.25 से 12.40 तक नवजात स्वरूप के दर्शन होंगे। इस बार महाभिषेक के बाद…
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल के मैच कराए गए। प्रतियोगिताओं में पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के…
•घर के बाहर बाइक सवार तीन हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।•लखनऊ ट्रामा सेंटर में हालत नाजुक। सुल्तानपुर। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ त्योहार मनाने मध्य प्रदेश से घर लौटे 40 वर्षीय युवक विपिन सिंह को शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। ढेमा चौराहे पर घर के बाहर हुई फायरिंग में विपिन के बाएं सीने में तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, विपिन घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार हमलावर…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं में सक्रिय बकरी चोर गैंग के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी से संबंधित नकदी, फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन, चोरी की मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं। गैंग का एक अन्य सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में जनपद में चोरी एवं चोर गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी आईपीएस आशना चौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष गोविंदनगर अजय वर्मा तथा डीगगेट चौकी प्रभारी…

