Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•विधायक मेहदावल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह केके मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर, 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मान्यवर श्री कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन युवा मंडल के खिलाड़ियों के बीच कराया गया। हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। शादी कराने के नाम पर 1 लाख 15 हजार रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का सुरीर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक कथित लुटेरी दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 45 हजार 10 रुपये की नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। नगला जयसिंह निवासी चंद्रभान ने थाना सुरीर में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसके बेटे की शादी कराने के नाम पर उससे 1 लाख 15 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद उसे अलीगढ़ स्थित पनेठी देवी मंदिर ले जाया…

Read More

•बाढ़ देखने निकले थे तीनों, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे; हादसे के बाद गांव में मचा कोहराम रिपोर्ट: अरुण कुमार। बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। चनगहिया गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एक ही बाइक से बाढ़ देखने निकले थे तीनों मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के घोईसापुर निवासी शहाबुद्दीन…

Read More

रिपोर्ट: अरुण कुमार। बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बारह क्षेत्र स्थित एक मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति के हाथ-पैर के साथ ही अस्त्र-शस्त्र भी तोड़े जाने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में नाराजगी फैल गई। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष बस्ती अभिषेक वर्मा आर्य मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामले की सूचना गौर पुलिस को दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष गौर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर…

Read More

•उ0प0 जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा को किया गया नामित। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की संत कबीर नगर जिला इकाई का गठन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को प्रदेश अध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित बैठक में किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बैठक में डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के निर्देशन में जिले के परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर बीएसए स्वयं फावड़ा और झाड़ू उठाकर सफाई करने लगती हैं। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर शिक्षक भी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड बलदेव में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नोडल एआरपी गीता रावत ने भी विद्यालयों में स्वच्छता के प्रति शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर विद्यालय…

Read More

•संत नरहरी सोनार की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। मथुरा। स्थानीय सोनार समाज एवं श्रद्धालुओं द्वारा संत शिरोमणि नरहरी सोनार की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने संत नरहरी सोनार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सुजीत वर्मा ने संत नरहरी सोनार के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत नरहरी सोनार ने अपने जीवन के माध्यम से भक्ति, सदाचार, ईमानदारी और कर्म की महत्ता…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे जिला कारागार, मथुरा में बंद अपने परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति की ओर से मुलाकात के लिए आने वाले लोगों के लिए फल, शीतल जल एवं बच्चों के लिए चॉकलेट-टॉफियों का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोध समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा जिला कारागार परिसर के बाहर विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में समिति के मंडल सचिव कपिलदेव शर्मा, जिला सचिव योगेश अग्रवाल,…

Read More

बस्ती। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) एवं अलायंस इंडिया की टीम ने एआरटी सेंटर का दौरा कर वहां संचालित पेपरलेस व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का मूल्यांकन किया। टीम की सदस्य डॉ. सरिता ने सेंटर में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. सरिता ने एआरटी सेंटर के एक-एक काउंटर पर पहुंचकर वहां हो रहे कार्यों को देखा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से काउंटर पर होने वाली प्रक्रिया,…

Read More

•विद्यालयों में गंदगी देखकर खुद सफाई में जुटीं बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति गुरुवार को मांट और पैगांव क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी और झाड़ियां देखकर उन्होंने शिक्षकों को केवल निर्देश देने के बजाय स्वयं सफाई की पहल की। बीएसए ने हाथ में फावड़ा उठाया और विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों एवं घास की सफाई शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने कक्षा में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। बीएसए को इस तरह सफाई करते देखकर विद्यालय के शिक्षक भी…

Read More