रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ-2026 के तीसरे दिन संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में बॉलीवुड कलाकार इमरान जाहिद ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार है। पढ़ने और ज्ञान हासिल करने की कोई सीमा नहीं है, इसलिए व्यक्ति को जितना संभव हो उतना ज्ञान अर्जित करना चाहिए। मुख्य अतिथि इमरान जाहिद ने कहा कि संघर्ष जीवन का अभिन्न हिस्सा है। हर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी रूप में संघर्ष आता है, इसलिए इससे घबराने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। देशभर के साथ जनपद मथुरा में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें यौमे विलादत (जन्मदिवस) के मौके पर शहर में भव्य मोहम्मदी जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। मोहम्मदी जुलूस दरैशी रोड स्थित मनोहरपुरा जेवा मस्जिद से शुरू हुआ। जुलूस में शहर के मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा साहब सहित मौलाना और उलेमा शामिल रहे। उन्होंने जुलूस के दौरान नबी-ए-पाक की शान में तकरीर और नात पेश की तथा उनके जीवन और…
•रासायनिक खादों से मुक्ति और यमुना-गंगा संरक्षण के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश) के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, मथुरा के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति द्वारा कृषि विभाग के संयोजन से तहसील छाता स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पर्यावरण-अनुकूल प्राकृतिक खेती के प्रति…
•धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने बताया रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व, राजा बलि और माता लक्ष्मी की कथा सुनाई लाइफस्टाइल और संस्कृति : आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रामानुज आश्रम, प्रतापगढ़ के धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। धर्माचार्य ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु…
•राखी बांधकर दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम के.के. मिश्रा, संवाददाता। भुजैनी, खलीलाबाद (संत कबीर नगर)। उदया इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन एवं राष्ट्रीय खेल दिवस का संयुक्त आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई। विद्यालय के चेयरमैन उदय राज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने छात्र-छात्राओं के बीच भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हुए छात्रों को राखी बांधी। विद्यार्थियों ने चेयरमैन उदय राज तिवारी को भी राखी बांधकर उनका…
कुदरहा (बस्ती): भाई-बहन के अटूट स्नेह और पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन को लेकर कुदरहा और गायघाट बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार की पूर्व संध्या पर दोनों प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा बाजार गुलजार हो उठा है।बहनों ने अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए मनपसंद राखियों की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने भी इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में राखियों की ढेरों किस्में उतार रखी हैं:बच्चों के लिए स्पेशल राखियां: बच्चों में कार्टून कैरेक्टर जैसे छोटा भीम, डोरेमोन, स्पाइडरमैन और लाइट वाली राखियों का जबरदस्त क्रेज…
बस्ती। फर्जी लोन देने के नाम पर लोगों के मोबाइल की गैलरी और कॉन्टैक्ट लिस्ट का एक्सेस लेकर अश्लील फोटो तैयार कर धमकी के जरिए धन उगाही करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने धोबी घाट अमहट से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल सिंह (19) निवासी मनिकारपुर, थाना हरैया, गौरव सिंह (18), अफरोज (19), दोनों निवासी पिकौरा, थाना पैकोलिया और प्रद्युम्न चौरसिया (25) निवासी कलवारी मुस्तहकम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए आसान लोन…
कुदरहा। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट स्थित एक मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित इस सभा में सपा नेताओं और विधायकों ने ‘संविधान और आरक्षण बचाओ’ का हुंकार भरते हुए अखिलेश यादव को 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए कप्तागंज विधायक अतुल चौधरी, रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव और महादेवा प्रभारी राजेंद्र पाल ने कहा कि जब-जब देश में संविधान और लोकतंत्र पर खतरा मंडराया है, महादेवा की जनता ने हमेशा सजग…
बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी समेत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। छात्राओं राजश्री तिवारी, आराध्या, एंजेल, साक्षी, हिफ्जा, अंजली, आरोही, सिनीन, समृद्धि और शिप्रा ने डीआईजी संजीव त्यागी सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने सभी के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा निरंतर सफलता की कामना की। साथ ही देश की सेवा में तैनात जवानों के लिए विद्यालय की ओर से राखियां भी…
बस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुलविंदर सिंह ने महादेवा विधानसभा सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। कुलविंदर सिंह ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः चुनाव मैदान में उतरने का अवसर दिया, तो वह पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ महादेवा विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका लगातार जुड़ाव रहा है और जनहित के मुद्दों को लेकर…

