Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/प्रयागराज। मथुरा के बहुचर्चित Anantam भूमि प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित किया है। PIL संख्या 1423/2026, दीपक शर्मा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने संबंधित भूमि पर आगे की गतिविधियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। माननीय मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की पीठ के समक्ष हुई सुनवाई में भूमि के एक्सचेंज प्रस्ताव तथा उससे पहले की गई गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को रिकॉर्ड पर लिया गया। न्यायालय के समक्ष बताया गया कि संबंधित भूमि के एक्सचेंज का प्रस्ताव अभी तक राज्य सरकार…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन, मथुरा। ग्राम पंचायत महरौली में लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को गोवर्धन तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। समाजसेविका चौधरी विनोदी सिंह के नेतृत्व में महिलाएं थाली और लोटे बजाते हुए तहसील परिसर पहुंचीं और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के रास्तों पर महीनों से गंदा पानी भरा हुआ है और जगह-जगह कीचड़ जमा है। जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गंदगी और जलभराव के चलते बीमारियों का खतरा…

Read More

रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी मथुरा के आदेश के अनुपालन में अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल सात नमूने संग्रहित किए। बाजना स्थित बजरंग डेयरी (प्रो. सत्तो) से पनीर एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर के एक-एक नमूने,…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नव चयनित 35 प्राविधिक सहायक तथा उनके अभिभावक मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम का लाइव…

Read More

बस्ती। एक डिबेट के दौरान महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को बस्ती जनपद के शास्त्री चौक पर कांग्रेस मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर राजबहादुर निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और निषाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और राजू दास का पुतला फूंका।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजू दास के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे इंजीनियर राजबहादुर निषाद ने कहा कि किसी संत द्वारा इस तरह की कथित अभद्र…

Read More

बस्ती। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि०) के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय श्रावण महापर्व उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को करड़ शिव मंदिर परिसर में भक्ति का अनूठा समागम देखने को मिला। भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मिट्टी के पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से महारुद्राभिषेक किया। सुबह 9 बजे से ही मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने अत्यंत श्रद्धाभाव से पार्थिव शिवलिंग तैयार किए, जिसके बाद आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , हर्षित पाण्डेय, अनमोल शुक्ल, विकास मिश्रा के कुशल संचालन…

Read More

•प्रजापति समाज के उत्थान के लिए जीवनभर समर्पित रहे विष्णु मोहन प्रजापति बस्ती। बुधवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के मुख्य संरक्षक रहे विष्णु मोहन गोपाल प्रजापति की छठवीं पुण्यतिथि पर बैरिहवां मोहल्ले में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण ढंग से याद किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महासंघ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विष्णु मोहन प्रजापति के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वह जीवन की अंतिम सांस तक प्रजापति समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उन्होंने समाज के लोगों को संगठित करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के…

Read More

कुदरहा(बस्ती)। कुदरहा क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) के अवसर पर अत्यंत हर्षोल्लास और अकीदत के साथ ‘जुलूसे मोहम्मदी’ निकाला गया। इस मुबारक मौके पर जगह-जगह स्वागत स्टाल लगाए गए, जहां लोगों ने मिठाई और अन्य खान-पान की चीजों का बेहतरीन एहतमाम कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया वजहुल उलूम, जिभियांव और जिभियाँव कला के दारुल उलूम अहले सुन्नत बरकाते आले मुस्तफा से जुलूस शुरू होकर रामजानकी मुख्य मार्ग से होते हुए पांडेपुर, कुदरहा बाजार और कुदरहा गांव पहुंचा। अकीदतमंदों ने गर्मजोशी से जुलूस का स्वागत किया और एक-दूसरे…

Read More

बस्ती। कप्तानगंज विकासखंड के पिलखांव स्थित जामिया अरबिया कादरिया अशरफिया में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर मिलाद-उन-नबी का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं एवं उनके बताए इंसानियत, भाईचारे और सौहार्द के संदेश को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य सुहेल अशरफ अंसारी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान मौलाना इंसान अली सहित अन्य वक्ताओं ने मिलाद-उन-नबी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने समाज को प्रेम, शांति, सद्भाव और मानवता की राह पर चलने की सीख…

Read More

•गोवर्धन क्षेत्र के सलेमपुर, जंगली और पैठा गांव पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के गांव सलेमपुर, जंगली एवं पैठा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में वह सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगतजनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की…

Read More