रिपोर्ट: विजय नागपाल। नई दिल्ली। T22 न्यूज़ चैनल के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंडित पंकज शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सोमवार, 24 अगस्त 2026 को दोपहर करीब दो बजे दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। पंडित पंकज शर्मा के निजी आवास पर आयोजित शोकसभा में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी भीड़ को देखते हुए मिश्रिख नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिश्रिख नगर सहित ग्राम पंचायत आट और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने लगातार गश्त कर गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी…
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु की शैक्षणिक पहुंच बढ़ाने और बस्ती मंडल के विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बस्ती में विश्वविद्यालय का कैंपस अथवा प्रशासनिक केंद्र स्थापित किए जाने की मांग उठी है। पूर्व प्राचार्य डॉ. भानु प्रताप सिंह ने इस संबंध में शासन के समक्ष मांग रखते हुए इसे विद्यार्थियों और क्षेत्र के व्यापक हित से जुड़ा विषय बताया है। डॉ. भानु प्रताप सिंह के अनुसार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की दूरी के कारण बस्ती, संत कबीर नगर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता…
-मंगलायतन विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, अभिभावकों के साथ पहुंचे विद्यार्थी। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की नई उम्मीदों और सपनों के साथ नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में कदम रखा। अवसर था ओरिएंटेशन कार्यक्रम नवदीक्षा-2026 के शुभारंभ का। दो दिवशीय शुभारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। परिसर में पहुंचते ही विद्यार्थियों में नए परिवेश को जानने और उच्च शिक्षा के सफर की शुरुआत करने का उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति से हुआ। देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच अतिथियों ने ज्ञान की देवी मां…
•15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो सभी 19 ब्लॉकों में ज्ञापन, फिर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख। सीतापुर की 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि नैमिषारण्य क्षेत्र के जरिगवां स्थित भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के कार्यालय में संगठन की ओर से किसानों और धनगर समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर ‘हक की हुंकार’ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. अजय पाल की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता में धनगर समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने…
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण में अगली सुनवाई 18 सितंबर को रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष को अपनी आपत्ति दाखिल करने का अवसर दिया गया। अदालत ने हिंदू पक्ष से संशोधन प्रार्थना पत्र पर आपत्ति मांगी है। मामले की अगली सुनवाई अब 18 सितंबर को होगी। हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को अदालत में संशोधन प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने हिंदू पक्ष को अपना…
बहादुरपुर, बस्ती। ग्रामीण नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी द्वारा प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा में विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), बस्ती के सचिव देवेंद्र कुमार-प्रथम के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। टीम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार, 26 अगस्त को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस का शुभारंभ मस्जिद जेबा, मनोहरपुरा स्थित कल्लू-मल्लू कारखाने से होगा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस कल्लू-मल्लू कारखाना, दरेसी रोड पर पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस कल्लू-मल्लू कारखाने से शुरू होकर भरतपुर गेट, घिया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास और डीग गेट से होकर गुजरेगा। आयोजकों के अनुसार जुलूस में केवल मरकज की एक गाड़ी शामिल रहेगी। इसके अलावा किसी भी छोटे-बड़े वाहन के जुलूस में शामिल होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूसे मुहम्मदी…
वृंदावन। अंतरराष्ट्रीय भागवत आचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री द्वारा श्रीनाथ वृंदावन में लगातार 30 वर्षों से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करने के साथ उनके सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा समिति रजि मथुरा एवं ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट करने के साथ दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। भगवान परशुराम शोभायात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री अपनी कथा के माध्यम से देश-विदेश में ब्रज की महिमा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। साथ…
•छात्रों के सवाल को लेकर बापू प्रतिमा के समक्ष मेधा का धरना जारी बस्ती। मंगलवार को यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में गांधी कला भवन के स्थित बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया। धरने के दूसरे दिन मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता मेधा का चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। चुनावी लाभ के लिये छात्रों को जाति, वर्ग में बांट देने का षड़यंत्र स्वीकार नहीं किया…

