रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ईद-ए-मिलाद (बारावफात) के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जुलूसे मुहम्मदी इंतेजामियां कमेटी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने तथा त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में सामने आई समस्याओं को चिन्हित कर उनका प्रभावी ढंग से निराकरण…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे ने अवगत कराया है कि जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी नोएडा द्वारा सुरक्षा कार्यों (सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर) के लिए जनपद मथुरा के समस्त विकास खण्डों में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। बेरोज़गार युवाओं/उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सभी पंजीयन शिविर खण्ड विकास परिसर में आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 27 अगस्त को फरह, 31 अगस्त को गोवर्धन, 1 सितंबर को बलदेव, 2 सितंबर को मांट, 3 सितंबर को नौहझील, 7 सितंबर को मथुरा, 8 सितंबर को राया, 9 सितंबर को चौमुहा, 10 सितम्बर को नंदगांव तथा 11…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग और जेलर यस एम सिंह के मार्गदर्शन और ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से मथुरा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को पारिवारिक स्नेह की अनुभूति कराने के उद्देश से रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया गया। आयोजन के आरंभ में बंदियों का आत्मबल बढ़ाने के लिए ‘मन की शक्ति, जीवन की नई दिशा’ विषय पर ग्वालियर से पधारी बी के ज्योती दीदी ने प्रेरणादायी संदेश दिया। स्थानीय रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी के कृष्णा दीदी ने कारागार में निरुद्ध भाइयों की सूनी कलाइयों पर प्रेम, ईश्वरीय याद और सद्भावना का प्रतीक…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेशभर में 11 से 25 अगस्त तक संचालित 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान “मिशन सेफ फ्यूचर 2.0” के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन विद्यालयों ने अभी तक अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है, वे तीन…
•आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से टिकट में हिस्सेदारी की मांग, सितंबर में 5,000 व्यापारियों की रैली का ऐलान। लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित सिल्वेट होटल में ‘व्यापारी शंखनाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ शंख ध्वनि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को संगठन के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान…
— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं जनता ग्रामीण सेवा संस्थान, संत कबीर नगर के तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन 25 अगस्त को किया जाएगा। समारोह का आयोजन कृष्णा पैलेस, बनियाबारी, खलीलाबाद में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अंकुर राज तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा देश की एकता और…
बस्ती। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को तहसील हर्रैया अंतर्गत बाढ़ से घिरे सुविखा बाबू क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के साथ स्वास्थ्य, पेयजल, आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने राहत एवं आवागमन के लिए संचालित नावों तथा कटान की स्थिति का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध रहें। नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य, शिक्षाविद राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, शिक्षक नेता योगेश चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, आचार्य विष्णु महाराज, आचार्य मनीष गर्गाचार्य, चंद्रपाल सिंह देशवार, देव अग्रवाल, राकेश गोयल, मदन…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख। नगर क्षेत्र में इन दिनों संक्रमण का प्रकोप बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से दवा एवं कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। नगरवासियों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई और दवा छिड़काव को लेकर दावे तो किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। कई मोहल्लों में नियमित रूप से दवा…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार को भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। इसका असर शिव मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना पर भी पड़ा। बिजली गुल रहने के कारण कई मंदिरों में अंधेरा छाया रहा और श्रद्धालुओं को अंधेरे में ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी पड़ी। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती की जा रही है। शिकायत के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार फोन किया जाता है,…

