रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 2 लाख 91 हजार 600 रुपये कीमत के 108 गत्ते MALKIST ब्रांड के बिस्कुट बरामद किए। मौके से एक कथित तस्कर को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का रविवार को मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। लखनऊ के जुपिटर सभागार, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों का सम्मान किया तथा कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। प्रदेश में करीब 3.54 लाख रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराने की पहल की गई है। मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी एन, नगर आयुक्त ओजस्वी राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि 5253वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अंतर्गत 2 से 4 सितंबर 2026 तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान परिसर में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपदों में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत आईजीआरएस की समीक्षा से हुई। मंडल की रैंकिंग में इस माह गिरावट दर्ज होने पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में किसानों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 22 अगस्त को इफको डीएपी की 2763 मीट्रिक टन की रैक मथुरा पहुंची। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन में डीएपी का आवंटन कर उर्वरक बिक्री केंद्रों एवं सहकारी समितियों को प्रेषण कराया जा रहा है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अभिषेक कुमार मिश्र, अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर गुलाम मुही, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) सुरेंद्र सिंह तथा इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक सतबीर सिंह ने मथुरा जंक्शन स्थित रैक प्वाइंट का निरीक्षण कर उर्वरक प्रेषण की स्थिति की समीक्षा की। सहायक आयुक्त एवं…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र के नई बस्ती डीगगेट निवासी महिला शबाना पत्नी नकीम ने एक पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और जबरन वसूली करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ दिनों से उससे चार हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। आरोप है कि महिला द्वारा रुपये देने से विरोध करने पर शहजाद नामक आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे डराते-धमकाते हुए पुलिस से पकड़वाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से परेशान महिला ने थाना गोविंदनगर में लिखित तहरीर…
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के बाद सोना तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 16 करोड़ रुपये कीमत की सोने की 10 ईंटें बरामद हुईं। बरामदगी के बाद हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोने की यह खेप नेपाल सीमा के ठूठीबारी क्षेत्र से महराजगंज और गोरखपुर के रास्ते दिल्ली के दरियागंज ले जाई जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों के मंसूबे नाकाम हो गए। मामले में…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं किसानों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति (DLMC) की बैठक हुई। बैठक में खरीफ फसलों के बीमा, किसानों के बीमा कवरेज, प्रीमियम कटौती, बीमा पॉलिसी, फसल क्षति के आकलन और बीमा दावों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृंदावन। वृंदावन कोतवाली में तैनात आरक्षी सुनील कुमार के निलंबन के मामले को लेकर शनिवार को वृंदावन सिविल सोसाइटी सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के नाम ज्ञापन कोतवाली वृंदावन में सौंपा। सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों का कहना था कि यदि किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो उसके पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच होना आवश्यक है। उनका कहना था कि लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के मनोबल को बनाए रखना भी जरूरी है। संगठनों…
मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरुदेव मंदिर के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश की मौत के बाद परिजनों और साथी कर्मचारियों का आक्रोश सामने आया। रविवार को भी घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी रही। हादसे के बाद परिजनों ने भरतपुर गेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर निगम का सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश हाईवे पर सफाई कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान जयगुरुदेव मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके…

