गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के चारों ओर तथा स्टेशन के बाहरी दोनों ओर शुक्रवार को संयुक्त एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाया गया। पिछले कई दिनों से स्टेशन के आसपास अनधिकृत ठेलों, वेंडरों तथा अनधिकृत रूप से खड़े दोपहिया वाहनों के कारण यातायात जाम की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में कठिनाई हो रही थी तथा कई यात्रियों द्वारा जाम के कारण ट्रेन छूटने की शिकायत भी की गई थी।यात्रियों की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेशन डायरेक्टर, गोरखपुर श्री रतनदीप गुप्ता, अपर नगर आयुक्त श्री अतुल कुमार तथा एसपी ट्रैफिक श्री अमित…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद मिश्रिख सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन जैसी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ओरिएंटेशन, प्रशिक्षण और आवेदन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों को शासन की समय-सारिणी के अनुसार सभी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद के सभी शिक्षण संस्थान शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई…
हर्रैया/सिकंदरपुर (बस्ती)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मखौड़ा धाम शाखा से संबंधित ऋण खाते में बकाया धनराशि की वसूली को लेकर शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को राजस्व विभाग द्वारा बंधक कृषि भूमि की कुर्की एवं जब्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी, तहसील हर्रैया के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली, 2016 के नियम 158 एवं 162 के तहत संपादित की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम रायपुर टप्पा सिकन्दरपुर, तहसील हर्रैया, जनपद बस्ती निवासी पित्तरदीन पुत्र मोती पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की देय धनराशि बकाया थी। ऋण खाते में कुल ₹4,15,316 रुपये तथा देय…
बस्ती। परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के भीतर पूरा कराने को कहा। उन्होंने गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित, जिला बदर और एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह के आदेश के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राया रेलवे फाटक पर दूध से भरे टैंकर का निरीक्षण किया। कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टैंकर संख्या यूपी 86 एटी 0875 में करीब 2,000 लीटर दूध भरा मिला। टैंकर चालक हेमनेस कुमार ने बताया कि दूध गोपाल डेयरी, सिकंदराराऊ, हाथरस से लाया गया है। हालांकि चालक दूध के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।…
राकेश कुमार की खास रिपोर्ट। प्रयागराज: पुरानी पेंशन योजना (O P S) की बहाली को लेकर ‘अटेवा पेंशन बचाओ मंच’ के तत्वावधान में 21 अगस्त को प्रयागराज अटेवा के जिलाअध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भाई के नेतृत्व में में एक विशाल ‘पुरानी पेंशन तिरंगा रैली’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा डाइट (DIET) प्रयागराज से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहे तक निकाली गई।पुरानी पेंशन बहाली – हमारा अधिकार!” के बुलंद नारों के साथ कर्मचारियों ने अपनी मांगों…
•हिन्दुस्तान एक था, एक है और एक रहेगा- विवेकानंद मिश्र बस्ती। युवाओं को शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में लगातार 25 दिनों तक चले युवा संवाद अभियान का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन विक्रमजोत एवं छावनी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। अभियान के 25वें दिन विक्रम पब्लिक स्कूल विक्रमजोत, बालगोविंद गंगा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विक्रमजोत, बाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, लतीफिया इंटर कॉलेज…
बस्ती। आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रान्तीय आवाहन पर शुक्रवार को जिले भर के शिक्षकों, कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने,टेट अनिवार्यता खत्म करने और निजीकरण बंद करने की मांग किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 3 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग किया गया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे अटेवा के जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि शेयर बाजार आधारित नई पेंशन स्कीम शिक्षकों कर्मचारियों के लिए कत्तई ठीक नहीं है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। बताया कि…
रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों एवं कॉरपोरेट जगत की आवश्यकताओं से अवगत कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि शैक्षणिक जीवन से कॉरपोरेट जगत तक का सफल सफर किस प्रकार तय किया जा सकता है। मुख्य वक्ता लर्निंग रूट्स के एचआर आदित्य चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को कॉरपोरेट सेक्टर की अपेक्षाओं, रोजगार के बदलते स्वरूप तथा पेशेवर कौशल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जाॅब के लिए संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान…

