Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

बस्ती। मकान बेचने के नाम पर एक करोड़ 90 लाख रुपये लेने और बाद में रजिस्ट्री से इनकार करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बस्ती के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में रत्नाकर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित दिव्यांशु खरे ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिव्यांशु खरे के मुताबिक वह चित्रांश इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोपराइटर हैं और व्यवसाय के सिलसिले में उनकी रत्नाकर श्रीवास्तव से मित्रता हुई थी। दोनों के बीच वर्ष 2021 से ऑनलाइन रुपये का लेनदेन…

Read More

बस्ती। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा पूरी शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का समय…

Read More

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वेश्यालय में ग्राहक के तौर पर जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण (ITP) अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि महज ग्राहक के रूप में वेश्यालय जाने वाले व्यक्ति पर ITP अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5 और 7 लागू नहीं की जा सकतीं। जस्टिस गौतम चौधरी ने 11 अगस्त को नितिन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि केवल अपनी कामेच्छा की संतुष्टि के लिए किसी महिला को पैसे देना, अपने आप में वेश्यावृत्ति के उद्देश्य से किसी व्यक्ति की खरीद-फरोख्त या…

Read More

मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आगरा मंडल श्री अंकित गुप्ता द्वारा आज मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्री अंकित गुप्ता ने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पे एंड यूज़ शौचालय, खानपान स्टॉल/यूनिट, विश्रामालय सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का अवलोकन किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने तथा खानपान एवं अन्य सेवाओं में निर्धारित दरों एवं…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन” के अंतर्गत रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जीवनभर नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे जैसी बुरी आदतों से बचाने का संकल्प लिया। यह अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की द्वितीय प्रशासनिक प्रमुख दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त जीवन…

Read More

-पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था व सर्तकता पर फिर उठे सवाल। अयोध्या। कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को कचहरी परिसर में बने लॉकअप से पेशी के लिए लाया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने फरार कैदी की तलाश में कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। फरार कैदी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू के रूप में हुई है। वह कैंट थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले का आरोपी है और…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं, बल्कि गैंग है। भाजपा सरकार में जुल्म-ज्यादती की पराकाष्ठा हो गई है और सत्ता का दुरुपयोग सरकार अपना अधिकार समझती है। भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की लूट भाजपा का मुख्य एजेंडा बन गया है। निर्दोषों को सताया जा रहा है, पीडीए समाज का उत्पीड़न हो रहा है और फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजनांतर्गत कृषि यंत्रों के लिए किसानों के चयन की प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष 21 अगस्त 2026 को प्रातः 11:30 बजे से कृषि भवन सभागार, मथुरा में ई-लॉटरी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रीकरण की जिन योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य की सीमा तक बुकिंग हो चुकी है, उन सभी…

Read More

•पुलिस की मौजूदगी में पंजाबी काॅलोनी स्थित मन्दिर में शिवलिंग पर अर्पित कराया गया गंगाजल। धामपुर। जनपद के शिव सैनिक गोपनीय तरीके से धामपुर में एकत्रित होकर मुरादाबाद होते हुए कल्की नगरी संभल में श्री हरिहर मन्दिर में विराजमान शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए रवाना होने की विगत कई दिन से योजना बना रहे थे। शिव सैनिकों के संभल कूंच करने की भनक पुलिस के खुफिया तंत्र को मिलते ही जनपद की पुलिस शिव सेना के पदाधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी । पतित पावनी गंगा का पवित्र जल लेकर शिव सैनिक मुरादाबाद होते हुए संभल प्रस्थान…

Read More

•ओवरलोड के चलते आपूर्ति प्रभावित होने की एसडीओ ने बताई वजह, उपभोक्ताओं ने बिलिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। रिपोर्ट: विजय नागपाल । कोसीकलां। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति और बिलिंग व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में एक व्यापारी और एक महिला अपनी-अपनी शिकायतों के समाधान के लिए विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बातचीत के बीच कथित रूप से तीखी नोकझोंक भी हुई। उपभोक्ताओं ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। व्यापारी ने बताया कि वह आटे का कारोबार करता है…

Read More