Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » बिजली समस्या और बिलिंग को लेकर विद्युत विभाग में गरमाया मामला, उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल।

    बिजली समस्या और बिलिंग को लेकर विद्युत विभाग में गरमाया मामला, उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 21, 2026

    •ओवरलोड के चलते आपूर्ति प्रभावित होने की एसडीओ ने बताई वजह, उपभोक्ताओं ने बिलिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल ।

    कोसीकलां। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति और बिलिंग व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में एक व्यापारी और एक महिला अपनी-अपनी शिकायतों के समाधान के लिए विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बातचीत के बीच कथित रूप से तीखी नोकझोंक भी हुई। उपभोक्ताओं ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

    व्यापारी ने बताया कि वह आटे का कारोबार करता है और पिछले कई दिनों से विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने के कारण उसका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उसके अनुसार, उसने विद्युत समस्या के समाधान के लिए एसडीओ से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं मिलने पर वह स्वयं विभागीय कार्यालय पहुंचा।

    व्यापारी का आरोप है कि कार्यालय में समस्या को लेकर बातचीत के दौरान एसडीओ ने कथित रूप से विद्युत व्यवस्था के इसी तरह रहने की बात कही तथा अधिक बहस होने पर पुलिस बुलाकर कार्रवाई कराने की बात कही। व्यापारी का कहना है कि उसका उद्देश्य विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि विद्युत व्यवस्था में सुधार कर अपने कारोबार को सुचारू रूप से संचालित करना है।

    वहीं, एक महिला ने बताया कि वह पिछले करीब पांच-छह दिनों से बिजली विभाग के चक्कर लगा रही है। महिला के अनुसार, उसने करीब 1,700 रुपये का बिजली बिल जमा किया था, लेकिन इसके महज तीन दिन बाद उसके मोबाइल पर करीब 54 हजार रुपये के बिल का मैसेज पहुंच गया। महिला ने सवाल उठाया कि जब उसके द्वारा इतनी बिजली की खपत नहीं की गई तो इतना अधिक बिल कैसे जारी हो गया और वह इतनी बड़ी धनराशि कैसे जमा करेगी।

    महिला का आरोप है कि वह लगातार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग कर रही है, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। शिकायत करने पर पुलिस बुलाने की बात कहे जाने का भी उसने आरोप लगाया।

    महिला ने गोपालबाग सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिलिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उसका आरोप है कि क्षेत्र में मीटर रीडिंग और बिलिंग का कार्य करने वाले संबंधित कर्मचारी या सुपरवाइजर पिछले कई महीनों से नियमित रूप से घरों पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी सीधे मोबाइल पर आने वाले संदेश के माध्यम से मिल रही है।

    उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि समय से मीटर रीडिंग ली जाए और वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल तैयार किया जाए तो अचानक हजारों रुपये के बिल आने जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने विभाग से बिलिंग व्यवस्था की जांच कराने, मीटर रीडिंग की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने की मांग की है।

    ओवरलोड के कारण प्रभावित हो रही विद्युत व्यवस्था : एसडीओ

    पूरे मामले में जब एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या का कारण ओवरलोड बताया। एसडीओ के अनुसार, ओवरलोड के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है और समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उचित समाधान होते ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराजीव गांधी जयंती पर गोवर्धन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 125 मरीजों का हुआ उपचार।
    Next Article जलाभिषेक करने श्री हरिहर मन्दिर जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026

    गन्ने के खेत में मिलीं दो संदिग्ध कब्रें, मचा हड़कंप।

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    By P.K. RastogiSeptember 7, 20262

    •पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली…

    गर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 2026

    गर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202625

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202624

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 202622
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.