Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन, मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सोमवार को श्री गिर्राज नर्सिंग होम, गोवर्धन के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव शर्मा एवं डॉ. त्रिवेणी शर्मा ने मरीजों का…

Read More

•फलाहारी महाराज ने ईदगाह कमेटी को लिखा पत्र रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। फलाहारी महाराज ने कहा है कि यदि मुस्लिम पक्ष न्यायालय के बाहर समझौता करना चाहते है तो हम भी तैयार हैं, आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष आपस में बैठ कर मथुरा लोक अदालत में अपना विवाद सुलझा सकते हैं, लेकिन हिंदू पक्ष लोक अदालत में हाजिर हुआ और मुस्लिम पक्ष न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। मुस्लिम पक्ष के हाजिर नहीं होने पर न्यायालय भी कोई निर्णय नहीं कर सकी। फलाहारी महाराज ने कहा है कि यदि मुस्लिम…

Read More

•प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक एक ही परिसर में होगी पढ़ाई, आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, पार्क और खेल मैदान की मिलेगी सुविधा। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिले में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इन विद्यालयों में बच्चों को प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे विद्यार्थियों को बार-बार स्कूल बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में इन…

Read More

•गणित की पढ़ाई होगी स्मार्ट, 50 परिषदीय विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से लागू होगी योजना। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में बेसिक शिक्षा विभाग एवं सारथी एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव नवादा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के प्रथम चरण में कक्षा दो से पांच तक के छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इन टैबलेट के माध्यम से बच्चों को विशेष रूप से गणित जैसे विषयों की पढ़ाई डिजिटल एवं स्मार्ट तरीके…

Read More

नगीना/कोतवाली। विगत दिवस पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक बर्षा होने से खो नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील नगीना के विकास खण्ड कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम भोगली के समीप खो नदी के दायें किनारे पर स्थित प्राचीन प्रकटेश्वर शिव मन्दिर परिसर तक खो नदी का जल पहुँच गया। गौरतलब है कि यह शिव मन्दिर क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र है । प्रत्येक सोमवार एवं श्रावण मास आदि प्रमुख अवसरों पर यहाँ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है । क्षेत्रवासियों द्वारा मन्दिर की सुरक्षा हेतु की गई अपील पर अधिशासी अभियंता अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर अरूण सचदेवा ने…

Read More

रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो स्टेशन रेडियो नारद द्वारा राष्ट्रीय रेडियो दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रेडियो के इतिहास, भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत तथा आकाशवाणी एवं ऑल इंडिया रेडियो के विकास के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कम्युनिटी रेडियो के महत्व, उपयोगिता और कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कम्युनिटी रेडियो स्थानीय समुदाय की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में इसकी…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। लहरपुर स्थित खेमकरन इंटर कॉलेज में शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली भव्य कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आयोजक मंडल से तैयारियां समय से पूरी करने की अपेक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और चिकित्सा शिविरों की समुचित व्यवस्था रहे। जल लेने वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, संकेतक और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, विश्राम…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख(सीतापुर)। नगर के एमजीएम स्कूल के पास मोहल्ला चंदुपुर, वार्ड नंबर 21 स्थित मंदिर के समीप लगा इंडिया मार्का नल काफी समय से खराब पड़ा है। सावन माह में भी इसकी मरम्मत न होने से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाली महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नल खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को पानी लेने के लिए दूर स्थित घरों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि नल की मरम्मत के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को कई…

Read More

सुल्तानपुर। विकास खंड अखंडनगर की ग्राम पंचायत गिधौना में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी का रवैया ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान जब उन्होंने पारदर्शिता के लिए मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो बीडीओ नाराज हो गए और कथित तौर पर साफ शब्दों में कह दिया कि वीडियो बनाओगे तो मैं जांच नहीं करूंगा। ग्रामीणों के वीडियो बनाना जारी रखने पर अधिकारी कथित रूप से बिना स्थलीय सत्यापन किए ही वापस लौट गए।    मामला तब गरमाया जब ग्राम पंचायत में विकास…

Read More

•कहीं छह माह से अंधेरा, कहीं दो साल से बंद पड़ी लाइटेंशिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही।क्ष बल्दीराय/सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में विकास के नाम पर लगाई गई स्ट्रीटलाइटें अब खुद सरकारी व्यवस्था  में व्याप्त बड़े भ्रष्टाचार की बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। लाखों रुपये खर्च कर सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में लगाई गई रोशनियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं, लेकिन उनकी मरम्मत कराने की जिम्मेदारी उठाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। सवाल यह है कि जब लाइटें लगाने के समय बजट और व्यवस्था सक्रिय रहती है तो खराब होने के बाद उनकी…

Read More