अखण्डनगर/सुल्तानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना करीब 10.45 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले में डॉ. सिंह घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गौड़ हाथ में लोहे की रॉड लेकर अधीक्षक के कक्ष में पहुंचा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अस्पताल के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया…
Author: P.K. Rastogi
•कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज, कप्तानगंज क्षेत्र की घटना। बस्ती। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। मामला करीब एक वर्ष पुराना 18 अगस्त 2025 का कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने यह मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपित सन्तोष पुत्र शिवमूरत निवासी बलुआ थाना कप्तानगंज उसके घर में उस वक्त घुस आया था, जब अपने घर में अकेली थी। इसके बाद दुष्कर्म कर पीड़िता के साथ शादी कर लेने का झांसा एक वर्ष से देते रहे। थानेदार…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रतिष्ठित ‘होटल ताज पैलेस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित संस्थान उत्तर प्रदेश में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि होटल के संचालन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के पर्यटन इकोसिस्टम को भी मजबूती मिलेगी और लखनऊ की पहचान एक प्रमुख पर्यटन एवं व्यावसायिक गंतव्य के रूप में और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार…
के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने खाद, सिंचाई, फसल बीमा, कीट नियंत्रण, पशुपालन, सोलर योजना सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसान राम जनक चौधरी, ग्राम मसौना ने मसौना समिति पर खाद उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। इस पर सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि समिति का गोदाम जर्जर होने के कारण बरसात में उर्वरक का उठान…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में 11 से 25 अगस्त तक चल रहे 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना है। कार्रवाई के दौरान फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली बसों, वैन और निजी एवं अनुबंधित वाहनों की जांच की।…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/नौहझील। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नौहझील स्थित रामा मैरिज गार्डन में आयोजित बैठक के दौरान हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ कथित मारपीट के मामले में नौहझील पुलिस ने पांच नामजद समेत 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। प्रकरण की जांच सीओ अमरनाथ यादव को सौंपी गई है। बताया गया कि शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पार्टी की पर्यवेक्षक डॉ.…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा दिल्ली के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामदेव भारद्वाज के नेतृत्व में मैथिल ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण संगोष्ठी टाउनशिप स्थित भाजपा जिला आईटी संयोजक सतेंद्र मैथिल के सभागार में आयोजित हुई। संगोष्ठी में समाज की एकजुटता, शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण तथा राजनीतिक भागीदारी को लेकर व्यापक मंथन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पं. रामदेव भारद्वाज ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी मनभेदों को भुलाकर एकजुट होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। हरियाणा…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। थाना गोविंदनगर परिसर में मंगलवार शाम दमकल विभाग की ओर से मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आगजनी की घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना रहा। मॉकड्रिल के दौरान दमकल कर्मियों ने पुलिसकर्मियों को अग्निकांड के समय बचाव, सुरक्षा और राहत कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले लोगों को सुरक्षित स्थान…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/शेरगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शेरगढ़ क्षेत्र के गांव हुसैनी में छापा मारकर केमिकल के जरिए पनीर तैयार करने वाली इकाई का खुलासा किया है। टीम ने मौके से 500 किलो दूषित पनीर और करीब 2,000 किलो दूषित दूध बरामद कर नष्ट कराया। नष्ट किए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई गई है। विभाग ने पनीर निर्माण इकाई के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह को सोमवार रात गोपनीय सूचना मिली थी कि छाता तहसील…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर केंद्रीय पुस्तकालय एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय विज्ञान के जनक एवं पद्मश्री प्रोफेसर एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पुस्तकालय विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं पुस्तकालय कर्मचारियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने पुस्तकालयों की बदलती भूमिका, आधुनिक एवं डिजिटल संसाधनों, शोध-सहयोग तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में पुस्तकालयों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। इस वर्ष राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस की…

