रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर ग्राहक सेवाओं के लिए दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प को चोलामंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सम्मानित किया गया। कंपनी की ओर से एरिया मैनेजर युसूफ मिर्जा बेग एवं सेल्स मैनेजर सौरभ बंसल ने संयुक्त रूप से दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प के निदेशक विनोद दीक्षित एवं निदेशक नरेंद्र दीक्षित को शील्ड एवं ट्रॉली बैग प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक विनोद दीक्षित ने कहा कि यह सम्मान ग्राहकों के विश्वास और दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प द्वारा लगातार प्रदान की जा रही बेहतर एवं भरोसेमंद सेवाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट : विजय नगपाल। बलदेव। बलदेव विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय की पत्नी शोभा पांडेय के निधन से बलदेव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। खडेरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि काढू पांडेय ने दी।शोभा पांडेय धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती थीं। वह भजन-कीर्तन व सत्संग में बढ़-चढ़कर हिस्सा स्वयं सत्संग करती थी। उनके आवास पर वर्षों से प्रत्येक रविवार व विभिन्न पर्वों पर भजन-सत्संग होता रहा है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती थीं। शोभा पांडेय धार्मिक आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने…
रिपोर्ट विजय नागपाल। वृंदावन। वृंदावन-पानीगांव मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर कट के समीप सोमवार रात एक साधु की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचा एक युवक भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से इटावा जिले के बहादुरपुर निवासी करीब 45 वर्षीय बटूर उर्फ राघव दास पिछले करीब पांच वर्षों से वृंदावन के…
रिपोर्ट : पवन कुमार रस्तोगी। प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में डी श्रेणी, 15वें एवं पांचवें वित्त में बी श्रेणी, पोषण अभियान में बी श्रेणी तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सी श्रेणी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, तकनीक, नवाचार, विनिर्माण, कौशल विकास और औद्योगिक सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से बुधवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश को जापानी उद्योगों के लिए दीर्घकालिक निवेश और औद्योगिक साझेदारी का प्रमुख केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई। इस अवसर पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और स्पार्क…
•हिन्दुस्तानी एकेडेमी में गोस्वामी तुलसीदास के जन्म-जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान में आज गोस्वामी तुलसीदास के जन्म-जयंती के अवसर पर ‘भक्तिकालीन साहित्य में गोस्वामी तुलसीदास का योगदान’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती जी की प्रतिमा एवं गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए पायल सिंह ने कहा कि ‘गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस के माध्यम से समाज को हर रिश्ते में एक आदर्श व्यक्तित्व को दर्शाया है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रो.…
प्रयागराज। जार्जटाउन क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के आरोपित की तलाश में उसके घर दबिश देने के दौरान कथित तौर पर तोड़फोड़ और परिजनों से अभद्रता किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में जार्जटाउन चौकी प्रभारी सुमित वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रथमदृष्टया जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि जार्जटाउन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कुछ माह पूर्व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पिछले दिनों पुलिस उसकी तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन…
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद मथुरा के पदाधिकारियों ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने के लिए विभागीय पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है। शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति से मुलाकात कर मांग रखी कि शिक्षकों को विभागीय पहचान पत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि सभी शिक्षक समय से पहचान पत्र प्राप्त कर सकें और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने शिक्षकों को…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में अब एक युवक अनोखे तरीके से अपनी सहभागिता दर्ज कराने जा रहा है। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी कन्हैया देर रात से दंडवत करते हुए धरना स्थल की ओर रवाना हुआ है। कन्हैया हाथ में गन्ना लेकर दंडौती देते हुए छाता शुगर मिल स्थित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचेगा और वहां आंदोलन में शामिल होकर मिल को पुनः चालू कराने की मांग का समर्थन करेगा। बताया जा रहा है कि कन्हैया का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग…
•जमीनी धरातल वाले नेता है हरीश द्विवेदी- रामायण रघुनाथ सिंह बस्ती। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता का राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता का माहौल है। बनकटी ब्लाक मुख्यालय पर भाजपा नेता बनकटी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखा आतिशबाजी कर खुशियों को साझा किया। रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी जमीनी धरातल वाले नेता हैं, निश्चित रूप से उनके कुशल सांगठनिक अनुभव से भाजपा और सशक्त होगी। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता का राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने पर…

