रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर जश्ने ईद मीलादुन्नबी इंतजामियां कमेटी (रजि.), मथुरा की ओर से 26 अगस्त को जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रस्तावित मार्ग तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कमेटी के अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने बताया कि दावते इस्लामी इंडिया की जानिब से आयोजित जुलूसे मुहम्मदी 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे मस्जिद जेबा, मनोहरपुरा स्थित कल्लू-मल्लू कारखाना से प्रारंभ होगा। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः कल्लू-मल्लू कारखाना पहुंचकर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि…
Author: P.K. Rastogi
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फांसी की सजा को खत्म करने और उसकी जगह कम दर्दनाक तरीका अपनाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी, लेकिन सुधार की गुंजाइश बनाए रखी.शीर्ष अदालत ने कहा कि उसके फैसले से केंद्र सरकार को किसी एक्सपर्ट रिव्यू (विशेषज्ञ समीक्षा) का आदेश देने से नहीं रोका जा सकता जिसमें कानून, फोरेंसिक मेडिसिन, न्यूरोसाइंस और क्रिमिनोलॉजी जैसे क्षेत्रों की मदद ली जाए. ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या सजा-ए-मौत का कोई दूसरा तरीका सजा पाने वाले की गरिमा बनाए रखते हुए अनावश्यक दर्द को बेहतर ढंग से कम कर सकता है.यह…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। छाता चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने को समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है। इसी क्रम में मथुरा जनपद की गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के वरिष्ठ सपा नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत लोगों को संबोधित किया। गोल्डी भैया ने कहा कि दीपक शर्मा के साथ किया गया कथित अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसान भाइयों को सूचित किया है कि अगस्त माह के किसान दिवस का आयोजन 19 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कृषि विज्ञान केंद्र, मथुरा के सभागार में किया जाएगा। किसान दिवस के दौरान कृषकों की कृषि से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी नवीनतम तकनीकों एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या…
•माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी एवं माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री जनार्दन शर्मा जी ने जवानों को दी शुभकामनाएं। मथुरा। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्यस्तरीय पी.आर.डी. सम्मेलन का जनपद मथुरा के कलेक्ट्रेट सभागार (मीटिंग हॉल) में भव्य सजीव प्रसारण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक (बलदेव) श्री पूरन प्रकाश जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० सांसद प्रतिनिधि श्री जनार्दन शर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ0 पंकज कुमार वर्मा द्वारा…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मथुरा पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को केजेएस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रदेश एवं केंद्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक सुरक्षा उत्तर प्रदेश अमरेन्द्र कुमार सेंगर, अपर पुलिस महानिदेशक (आईबी) विनीता शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन सुवेन्द्र कुमार भगत, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा प्रकाश चन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ अनिल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी आगरा अनुभाग सत्येन्द्र कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा: जनपद के पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत की अध्यक्षता में विभिन्न न्यायालयों में नियुक्त कोर्ट पैरवीकारों और थानों के हेड मालखाना मोहर्रिरों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान एसपी ग्रामीण ने मुकदमों की पैरवी के दौरान अभियोजन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने गवाहों की उपस्थिति और साक्ष्य की कार्यवाही को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जघन्य एवं चिन्हित अपराधों में संलिप्त शातिर अपराधियों को प्राथमिकता के आधार पर कड़ी सजा दिलाए जाने पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही,…
•22 अगस्त तक व्यवस्था सुधारने की मांग, सुधार न होने पर 24 अगस्त को धरने की चेतावनी। रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र में बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर प्रतिदिन महज पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने पर्याप्त…
•प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित हुआ रेनी-डे अवकाश। रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रयागराज। जनपद प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अगस्त 2026 को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, लगातार बारिश के कारण शिक्षकों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का विद्यालय पहुंचना कठिन हो गया है। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की…
•तीसरी समझौता वार्ता में मुस्लिम पक्ष नहीं हुआ उपस्थित, हिंदू पक्षकारों ने दर्ज कराई आपत्ति। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को विशेष लोक अदालत में समझौता वार्ता का तीसरा प्रयास किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव (द्वितीय) की लोक अदालत में हुई सुनवाई के दौरान हिंदू पक्षकार उपस्थित रहे, जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। मुस्लिम पक्ष की अनुपस्थिति के चलते समझौता वार्ता की पत्रावली को निस्तारित कर दिया गया। बताया गया कि अगली समझौता वार्ता के लिए 21, 22 अथवा…

