लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार…
Author: P.K. Rastogi
•निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए डा. अजय गुप्ता रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा के चुनावी अधिवेशन में लखनऊ के डा. अजय गुप्ता निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित राम जानकी मंडपम में आयोजित अधिवेशन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 250 आजीवन सदस्य एवं निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महासभा को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस.पी. कौशल तथा सह चुनाव अधिकारी अशोक राजा (भोपाल) और सिद्ध गोपाल प्रभाकर (कानपुर) की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष…
👉 समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण – डीएम। 👉 सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें सभी थानाध्यक्ष-एसपी। 👉 संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद के तीनों तहसीलों में कुल 102 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाई, 17 प्रकरणों का कराया गया तत्काल निस्तारण। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्य प्रकाश, अपर पुलिस…
•मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया ऐलान, संत कबीर नगर के 863 उचित दर विक्रेताओं को मिलेगा लाभ; ई-पास आधारित फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ के. के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कोटेदारों को मिलने वाले लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री…
•पांच माह में 518 मोबाइल बरामद, 1.51 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत; सर्विलांस टीम को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार। रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए महराजगंज पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से 101 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पिछले पांच माह के दौरान जनपद में कुल 518 खोए हुए मोबाइल फोन…
रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग और एप्लीकेशन विभाग द्वारा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के सहयोग से एआई आधारित रोबोटिक्स पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के प्रयोगात्मक उपयोग और उभरते करियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। मुख्य वक्ता थापर विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सचिन कंसल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के मेल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्टेशन, एग्रीकल्चर, डिफेंस और दूसरे अहम इंडस्ट्रियल सेक्टर में इंटेलिजेंट सिस्टम और ऑटोमेशन की बढ़ती भूमिका…
रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) द्वारा उद्यमी लॉन्च पैड एमएसएमई यूपी के तहत हाउ टू स्टार्ट एन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल बिजनेस विषय पर वेबिनार आयोजित की गई। वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं भावी उद्यमियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में कारोबार की संभावनाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। सत्र में कूलर असेंबलिंग यूनिट, बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, टेबल एवं सीलिंग फैन असेंबली बिजनेस तथा एयर एवं वाटर प्यूरीफायर रिपेयर एंड मेंटेनेंस सर्विस जैसे व्यवसायों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को कच्चे माल, मशीनरी, उपकरण, निवेश, संचालन प्रक्रिया और बाजार…
रिपोर्ट: सौरभ पाठक अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में एंटी-रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा परिसर में सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय की रैगिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। विद्यार्थियों से आपसी सम्मान, अनुशासन एवं सहयोग की भावना के साथ रहने का आह्वान किया…
नई दिल्ली। देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा अब केवल टोल वसूली तक सीमित नहीं रहेंगे। फास्टैग और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों से मिलने वाले वाहन संबंधी डेटा का इस्तेमाल वाहन चोरी रोकने, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और संदिग्ध वाहनों की निगरानी के लिए किए जाने की तैयारी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की प्रस्तावित व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), पुलिस और अन्य अधिकृत सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों को जरूरत के अनुसार टोल प्लाजा से जुड़े वाहन डेटा तक नियंत्रित पहुंच दी जा सकती है। किसी ब्लैकलिस्टेड या संदिग्ध वाहन के टोल प्लाजा…
नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। बिना ई-केवाईसी वाले ग्राहकों की गैस बुकिंग और सिलेंडर डिलीवरी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय रहते अपना केवाईसी सत्यापन पूरा कराने की सलाह दी गई है। बताया गया है कि इंडियन ऑयल समेत पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से एलपीजी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरा कराने के लिए कहा जा रहा है। जिन ग्राहकों का सत्यापन लंबित है, उन्हें बुकिंग या डिलीवरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ई-केवाईसी पूरा होने के बाद सेवा बहाल की…

