रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान एक दिन अनुपस्थित पाए गए 279 शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को बड़ी राहत मिली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा ने इन कर्मचारियों का पूर्व में रोका गया वेतन एवं मानदेय बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही भविष्य में अनुपस्थिति पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पत्रांक बे0शि0/0760-77/2026-27, दिनांक 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि जिन शिक्षक एवं कर्मचारियों के एक या एक से अधिक दिवस का वेतन/मानदेय अनुपस्थिति के कारण काटा…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। वंचित समाज इंसाफ पार्टी की ओर से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पार्टी के कोल विधानसभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अली की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एफएम टावर के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके बलिदान…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम “विकसित भारत 2047 – युवा शक्ति” के अनुरूप विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री वीरेंद्र गोयल जी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय की काउंसलिंग कमिटी के सदस्यों ने चेयरमैन श्री वीरेंद्र गोयल जी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। यह गरिमामय क्षण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, सम्मान…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विकासखंड नंदगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जरैला में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गगनभेदी नारों से गांव की गलियों को गुंजायमान कर दिया। विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्लू खान, प्रधानाध्यापक त्रिलोक चंद्र दुबे एवं समस्त विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीतों और ओजस्वी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। कोसीकलां। एमडी जैन पब्लिक स्कूल एवं श्रीमहावीर दिगम्बर जैन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन लोहे वाले, विजय कुमार जैन सर्राफ एवं उपाध्यक्ष पदमचंद जैन ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद मां शारदे के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर…
मुरादाबाद। जनपद के डी.एन. शर्मा इण्टर काॅलिज बहेड़ी ब्रह्मनान में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। काॅलिज प्रबन्धक पं.राधेश्याम शर्मा तथा प्रधानाचार्य दाऊद अली ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के पश्चात दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं भारत माता गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया। बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां कविता ,देशभक्ति गीत, योग प्रस्तुति, लघु नाटिका, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। पं.राधेश्याम शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों को नियमित…
•दिल्ली के जंतर-मंतर से झारखंड की सड़कों तक बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच सबसे बड़ा सवाल- आंदोलनकारी की आवाज आखिर कहाँ है? राजनीति की सबसे सुविधाजनक बात शायद यही है कि आंदोलन का श्रेय कोई नहीं लेना चाहता, लेकिन उसका राजनीतिक लाभ उठाने में कोई पीछे नहीं रहता। सत्ता में बैठे लोग आंदोलन को विपक्ष की साजिश बताते हैं, जबकि विपक्ष उसे जनता की आवाज कहता है। सत्ता बदलते ही बयान बदल जाते हैं, चेहरे बदल जाते हैं और कई बार उसी आंदोलन को देखने का नजरिया भी बदल जाता है। लेकिन इस पूरी राजनीतिक बहस के बीच सबसे महत्वपूर्ण…
•गन्ना पर्यवेक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में गूंजा कर्मचारी हितों का मुद्दा। बस्ती। उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में शनिवार को रणवीर सिंह श्रीनेत्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में गन्ना पर्यवेक्षकों की समस्याओं पर विचार के साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली, आठवे वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र प्रकाशित किये जाने आदि मुद्दों पर विचार किया गया। दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी विवेकानन्द सिंह और सह चुनाव अधिकारी नित्यानन्द मिश्र की देख रेख में हुये चुनाव मेें सर्व सम्मत से सोम सुन्दरम अध्यक्ष, शैलेश मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्यम सिंह…
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। मिश्रिख। मौसम में बदलाव के साथ ही क्षेत्र में बुखार, मलेरिया और संक्रमण से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे समय में मिश्रिख नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में कथित झोलाछाप डॉक्टरों के सक्रिय होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि बिना उचित पंजीकरण एवं आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के संचालित किए जा रहे क्लीनिकों पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीमारी के बढ़ते प्रकोप के बीच भोली-भाली जनता इन कथित चिकित्सकों के चंगुल में फंसकर आर्थिक शोषण का शिकार हो रही है। क्षेत्र…
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे ने कहा कि देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा…

