Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: पवन कुमार रस्तोगी। प्रयागराज। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी रमेश केसरवानी की सहमति से फाफामऊ के वरिष्ठ व्यापारी राम नरेश विश्वकर्मा को व्यापार प्रकोष्ठ का गंगापार संयोजक मनोनीत किया है। राम नरेश विश्वकर्मा के गंगापार संयोजक बनाए जाने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के देश एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही प्रयागराज जनपद के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्री विश्वकर्मा संगठन को मजबूत करने के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने…

Read More

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, प्रयागराज की ओर से महाराणा प्रताप चौराहे पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेह लता सिंह, जिला उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, जिला सह संयोजक दया नाथ पांडेय, बाबा भयंकराचार्य, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, अधिवक्ता संजू मिश्रा, पूनम मिश्रा, अंजली सिंह, ममता सिंह, प्रेस रिपोर्टर…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर की चर्चित समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री तथा कल्पित हॉस्पिटल, खलीलाबाद की प्रबंध निदेशक डॉ. सोनी सिंह ने जनपदवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। डॉ. सोनी सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। यह हमारा दायित्व है कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में…

Read More

के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने पालिका परिसर में ध्वजारोहण कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेहदावल बाईपास और मेहदावल चौराहे पर भी देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अपनी टीम के साथ मेहदावल बाईपास स्थित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की विधिवत जल से सफाई कर स्वच्छता एवं राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का संदेश दिया। अशोक स्तंभ की सफाई एवं सौंदर्यीकरण के बाद…

Read More

के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। खलीलाबाद स्थित नगर सहकारी बैंक की मेन ब्रांच में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रजीत मिश्र ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए विशेष गौरव का दिन है। हमें उन सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए…

Read More

के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। कंपोजिट विद्यालय मेंहदावल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष श्रीमती बदरुन्निशा, सभासद श्रीमती साजिया खातून, मोहम्मद अहमद तथा नगर पंचायत मेंहदावल के चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश निषाद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद झंडा गीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी में चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश निषाद, पूर्व सभासद लड्डू, समिति के सदस्य,…

Read More

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों तथा प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान “15 अगस्त अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। मंडलायुक्त कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय तिरंगे का अभिवादन करते हुए राष्ट्रगान गाया। मंडलायुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभाकक्ष…

Read More

बस्ती। स्वामी दयानंद विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य तिरंगा यात्रा से हुआ। यात्रा में विद्यालय के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष करते हुए आमजन को देशभक्ति का संदेश देते नजर आए। समारोह में आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य तथा पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, प्रेरणादायक कहानियां एवं भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। शिक्षकों…

Read More

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके पश्चात जयघोष एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्रों, अभिभावकों, आचार्यों, कर्मचारियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मा. ऋषि जी,…

Read More

के.के. मिश्रा, संवाददाता संत कबीर नगर। गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज, भुजैनी, संत कबीर नगर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक उदयराज तिवारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रंगनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ तथा मां सरस्वती एवं अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रंगनाथ तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर अमर शहीदों के त्याग, समर्पण और बलिदान का स्मरण…

Read More