शिमला/कुल्लू। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हिमाचल भाजपा नेत्री डॉ. अर्चना ठाकुर को सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उपक्रम तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) में तीन वर्ष के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। डॉ. अर्चना ठाकुर इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली पहली हिमाचली महिला बताई जा रही हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घागस क्षेत्र से संबंध रखने वाली डॉ. अर्चना ठाकुर वर्तमान में अपने परिवार के साथ कुल्लू में रहती हैं। सैनिक परिवार की पृष्ठभूमि से आने वाली डॉ. ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कॉलेज तक की…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। नजीबाबाद। सावन माह के तीसरे सोमवार के साथ नागपंचमी पर्व भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिवशंकर और नागदेवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर नाग-नागिन की आकृति अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वेदपाठी पंडित मयंक भारद्वाज ने बताया कि नागपंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन नागदेवता की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। सावन का…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कारागार में बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कारागार अधीक्षक श्री अंशुमान गर्ग ने समिति के मंडल सचिव कपिलदेव शर्मा एवं जिला सचिव योगेश अग्रवाल को पटका पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कारागार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेलवे मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने समिति के पदाधिकारियों द्वारा बंदियों के सुधार एवं कल्याण के लिए किए जा…
पवन कुमार रस्तोगी। प्रयागराज। इलाहाबाद नर्सिंग होम्स एंड प्राइवेट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयागराज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। समारोह में एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष पियूष दीक्षित ने पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ तथा नवनियुक्त अध्यक्ष पियूष दीक्षित को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अखिल भारतीय हिंदू महासभा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी तथा जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल…
मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में रविवार को तेज गति एवं लापरवाही से चलाए जा रहे डंपर की चपेट में आने से पत्रकार इरफान अली सैफी की छह वर्षीय भतीजी आयरा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रहे डंपर ने सड़क पर जा रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृंदावन। सनातन धर्म और गौड़ीय वैष्णव परंपरा को विश्वभर में पहचान दिलाने वाले महान संत श्रील अभय चरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का नाम आध्यात्मिक जगत में विशेष सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र और सनातन संस्कृति का संदेश दुनिया के अनेक देशों तक पहुंचाया तथा विदेशों में इस्कॉन मंदिरों की स्थापना के माध्यम से लाखों लोगों को कृष्ण भक्ति से जोड़ा। सितंबर 1896 में कोलकाता में जन्मे अभय चरण डे ने आगे चलकर संन्यास ग्रहण किया और श्रील प्रभुपाद के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने वृंदावन में रहकर श्रीमद्भागवत पुराण सहित वैदिक साहित्य…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस विश्वविद्यालय के खुले मंच पर अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और राष्ट्रीय कर्तव्यों की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. एम. बी. चेट्टी के ध्वजारोहण के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ डीएस राठौर एवं रजिस्ट्रार मनीष मिश्रा के साथ कुलपति डॉ चेट्टी ने एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया तथा एनसीसी दल द्वारा उन्हें गरिमापूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण…
•शान-ए-तिरंगा से सराबोर हुआ परिसर •भारत जैसा आकर्षक तिरंगा पूरे विश्व में नहीं: किशन चौधरी रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। केएम विश्वविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘शान-ए-तिरंगा’ थीम के तहत भव्य एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विवि के कुलाधिपति श्री किशन चौधरी द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। मुख्य अतिथि कुलाधिपति किशन चौधरी ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय लोधी लोध महासभा द्वारा भारत की वीरभूमि की अमर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की 195 वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला पार्क में समाज के लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने एकत्र होकर रानी जी की भव्य प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान “रानी अवंतीबाई लोधी अमर रहे” के नारों से पार्क गूंज उठा। भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष मंगल सिंह लोधी, डा. राजेन्द्र प्रसाद लोधी ने रानी अवंतीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए…
•उधम सिंह के जीवन पर आधारित नाटक में बच्चों ने सभी को किया मंत्रमुग्ध। मथुरा। समाज सेवा में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद मथुरा द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्थापक सचिन अग्रवाल अध्यक्ष डॉ सुधीर गर्ग कोसीकला चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, सचिव आलोक जैन, राजेश अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, अनिल कौशिक द्वारा मां भारती तथा विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में युगल डांस प्रस्तुति तथा महिलाओं द्वारा सामूहिक डांस के रंगारंग प्रस्तुति दी गई एवं कार्यक्रम का सबसे आकर्षण का केंद्र शहीद उधम सिंह के जीवन…

