रिपोर्ट: पवन कुमार रस्तोगी। प्रयागराज। अखिल भारतीय हिंदू महासभा व्यापार प्रकोष्ठ में चौक के सर्राफा व्यापारी उमेश वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी रमेश केसरवानी की सहमति से उनके मनोनयन की घोषणा की। उमेश वर्मा के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही प्रयागराज जनपद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में स्वामी विजय नारायण भट्ट, आलोक मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अभिनेत्री,…
Author: P.K. Rastogi
200 देशों में चल रहे ब्रह्माकुमारी आ•श्रम, सेवा और आध्यात्मिक साधना से समाज को नई दिशा देने का दावा रिपोर्ट विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज राजस्थान के माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। आश्रम की व्यवस्थाओं और जनसेवा के कार्यों का अवलोकन करने के बाद उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की सेवाओं, आध्यात्मिक साधना और सामाजिक कार्यों की सराहना की। फलाहारी महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रमों में पवित्रता और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मेडिटेशन तथा आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से लोगों को मानसिक शांति प्रदान करने और…
गोरखपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी मामलों में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने दबंगों द्वारा रास्ता रोके जाने की शिकायत की। महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि दबंग धमकी देते हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो, वे रास्ता नहीं देंगे। महिला की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को मामले का निस्तारण कर महिला को रास्ता दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि लेखपाल, कानूनगो और…
सीएम योगी ने गोरखपुर में की घोषणा, कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ। के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक भत्ते में वृद्धि की घोषणा की। अब पीआरडी स्वयंसेवकों को प्रतिदिन 500 रुपये के स्थान पर 600 रुपये दैनिक भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया तथा लखनऊ में बहुमंजिला पीआरडी बैरक के निर्माण का शिलान्यास भी किया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। मिश्रिख विकासखंड में प्रशासनिक स्थानांतरण नीति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी हरीश कुमार के कथित तौर पर बीते करीब पांच वर्षों से एक ही ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में तैनात रहने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती के चलते विकास कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी के कार्यकाल में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग और पंचायत भवनों समेत विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी मथुरा के आदेश के अनुपालन में स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। डॉ. जतिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन तथा केके त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। अभियान के दौरान लक्ष्मीनगर स्थित सोना मिठाई से बूंदी लड्डू का एक नमूना, पुराना बस स्टैंड से बूंदी का एक नमूना, गोवर्धन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं के लिए नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए कमीशन को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मथुरा की सभी पांचों विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं द्वारा…
मथुरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प द्वारा अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई समाज से जुड़े रिक्शा, ई-रिक्शा, ऑटो एवं टेंपो चालकों सहित कुल 100 लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश देना रहा। दीक्षित…
के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की गोला बाजार शाखा ने सोमवार से अपने नूतन एवं अत्याधुनिक परिसर में बैंकिंग सेवाओं का विधिवत शुभारंभ कर दिया। नवीन शाखा का परिसर पुराने भवन की ही गली में पंजाब एंड सिंध बैंक के बगल में स्थित है। नवीन शाखा के उद्घाटन समारोह में बैंक के संस्थापक अध्यक्ष एवं संतकबीरनगर के पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नूतन भवन का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए इंद्रजीत मिश्र ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खलीलाबाद…
बस्ती। किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ में सोमवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से करीब 20 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार मुकाबले किए। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अशोक इंटर कॉलेज छावनी के सुलेमान और किसान…

