Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•अमर शहीदों के बलिदान का इतिहास जानकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : जय चौबे •अनुशासन, संस्कार और कठिन परिश्रम से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व राकेश चतुर्वेदी केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीरनगर। नाथनगर में स्थित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। भारत माता के जयघोष, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के बीच आयोजित समारोह में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ…

Read More

👉 मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0 शासन/प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया ध्वजारोहण। 👉 मा0 प्रभारी मंत्री जी, मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक मेंहदावल व डीएम ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। 👉 मा0 मंत्री जी, मा0 विधायकगण एवं डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीदों के परिजनों को अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर किया सम्मानित। 👉 हम सबको अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं उत्साह के साथ निर्वहन करना ही स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों, क्रान्तिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली एवं देश भक्ति-मा0 मंत्री जी। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर…

Read More

रिपोर्ट: पवन कुमार रस्तोगी। प्रयागराज। शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. द्वारा मंडलायुक्त कैंप कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने सभी को संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देशहित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने सार्वजनिक…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में मुख्य आरक्षी चालक ओम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक…

Read More

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा कुल 39 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण सूची में 02 निरीक्षक, 31 उपनिरीक्षक, 05 मुख्य आरक्षी तथा 05 आरक्षी शामिल हैं। पुलिस विभाग की ओर से यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, पुलिसिंग को बेहतर करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थानांतरण…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विकासखंड नंदगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जरैला में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गगनभेदी देशभक्ति नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) कल्लू खान, प्रधानाध्यापक त्रिलोक चंद्र दुबे एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ की मौजूदगी में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और ओजस्वी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति…

Read More

•अधिशासी अभियन्ता अरूण सचदेवा ने किया ध्वजारोहण धामपुर। अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। अधिशासी अभियंता अरूण सचदेवा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। भारत माता और वन्देमातरम के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। अधिशासी अभियंता अरूण सचदेवा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। इसलिए देश की एकता ,…

Read More

•शिक्षकों को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित, स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति का माहौल। रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अड़ींग क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और सम्मान की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्राम पंचायत प्रधान पद प्रत्याशी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी एवं उनकी पत्नी गीता देवी सैनी ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही शिक्षकों को तस्वीर भेंट कर उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान के प्रति आभार जताया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान अड़ींग स्थित दीनदयाल इंटर कॉलेज, ध्रुव पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजकीय भारतीय इंटर…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। एमडी जैन पब्लिक स्कूल एवं श्रीमहावीर दिगम्बर जैन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन लोहे वाले, विजय कुमार जैन सर्राफ एवं उपाध्यक्ष पदमचंद जैन ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद मां शारदे के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा देते हुए 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, श्री मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, मथुरा रिफाइनरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के साथ की गयी। इसके उपरांत श्री मुकुल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर मथुरा रिफाइनरी के सभी मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, कमांडेंट (सीआईएसएफ), ऑफिसर्स एसोसिएशन व कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि, कई गणमान्य अतिथि, सरपंच, पार्षद व प्रबुद्धजन के अलावा बड़ी संख्या में इंडियन…

Read More