Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•महिला आयोग अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को किया सम्मानित, तिरंगा यात्रा निकालकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। विकासखंड सिटी सभागार में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान एवं मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान महिलाओं के रोजगार, उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी आय बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के…

Read More

मथुरा। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह ने अपने विभाग को आदेशित किया है कि जिला संवाददाताओं की दोबारा एलआईयू नहीं कराई जाएगी।उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के साथ समन्वय बैठक में निदेशक विशाल सिंह ने अध्यक्षता करते हुए यह निर्णय लिया।निदेशालय कांफ्रेंस हॉल में समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के नेतृत्व में पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर निदेशक अपर निदेशक अरविन्द मिश्र को सभी माँगों पर निर्णय लेकर उन्होंने तत्काल निस्तारित करने का निर्देश भी दिया। इस संबंध में बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल कांत…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति तंत्र विभाग एवं आरोग्य भारती, ब्रज प्रांत, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 के अंतर्गत के.आर. डिग्री कॉलेज, मथुरा में स्तनपान जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विवि की सीईओ डॉ. मीनाक्षी एवं प्राचार्य डॉ. मोहनन एम. के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति तंत्र विभाग की सहायक आचार्या डॉ. रेखा ने छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्तनपान के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, पहले छह माह…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के उपलक्ष्य में सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश देते हुए रवि बघेल ने जरूरतमंद मरीज के लिए अपना 21वीं बार रक्तदान किया। मथुरा न्यूरो अस्पताल में भर्ती राजेंद्र को रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल मदद के लिए कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोनू नामक व्यक्ति ने रवि बघेल को फोन कर बताया कि उनके भाई राजेंद्र मथुरा न्यूरो अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें रक्त की आवश्यकता है। उस समय रवि बघेल मथुरा से बाहर थे। मरीज को रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलते…

Read More

प्रयागराज। पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस से तिरंगा रैली एवं भारत माता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। रैली पत्थर गिरजाघर से शुरू होकर सुभाष चौराहा होते हुए पुनः पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार…

Read More

‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मानव चेतना’ विषय पर विशेष संवाद में एआई के सकारात्मक और संतुलित उपयोग पर जोर. प्रयागराज। शंख प्रयागराज के तत्वावधान में चिन्मय मिशन अमृत महोत्सव के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत सभागार में ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मानव चेतना’ विषय पर विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के. अजित कुमार मुख्य अतिथि, चिन्मय मिशन चेन्नई के आध्यात्मिक मार्गदर्शक स्वामी मित्रानंद मुख्य वक्ता तथा आध्यात्मिक वक्ता आचार्य शंतनु महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति के. अजित कुमार ने कहा कि प्रत्येक…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मीरजापुर। थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम दुबारकलां में खेत में मिले व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को पूजा पत्नी स्वर्गीय कमलेश कोरी निवासी दुबारकलां, थाना लालगंज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति अपने बच्चे के मुंडन संस्कार का निमंत्रण पत्र देने के लिए पट्टीदार के घर गए थे।…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जनपद में जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/राo) श्री विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार को जनपद के कुल 200 स्वयंसेवकों (आपदा मित्र एवं विंध्याचल क्षेत्र के नाविक) का “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर प्रशिक्षण तथा आगामी 18 अगस्त को निर्धारित मॉक एक्सरसाइज के पूर्व की टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित करते हुए चर्चा की गई, जिसमें स्वयंसेवकों के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागीय हितधारक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सर्वप्रथम जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा प्रशिक्षण में आए सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आपदा में सुरक्षित स्वयंसेवा करने के विषय…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों में हो रही देरी के कारणों तथा उन्हें पूर्ण कर संचालित किए जाने की निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में 50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय, नवीन आयुष चिकित्सालय भवनों के निर्माण, आयुष चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता एवं उनके प्रदर्शन की स्थिति, आयुष…

Read More

•महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा—प्रतिनिधित्व का प्रश्न प्रक्रिया का हिस्सा, मूल वाद पर जारी रहेगी न्यायिक लड़ाई रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई हुई। इस दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने संकेत दिया कि भगवान श्रीकृष्ण के सभी भक्तों की ओर से मुकदमा लड़ने के प्रतिनिधित्व से जुड़े मामले को दोबारा इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा जा सकता है।हालांकि, इस संबंध में कोई अंतिम आदेश पारित नहीं हुआ और सुनवाई करीब दो सप्ताह के लिए टाल दी गई। हिंदू पक्षकार…

Read More