•भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका का संकल्प। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से भव्य हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा…
Author: P.K. Rastogi
•शिव की अनन्य भक्त मालवा साम्राज्य की महान न्यायप्रिय रानी थीं देवी अहिल्याबाई जी। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर लोकमाता पुण्यश्लोक महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी की 231वीं पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्य ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक साधारण पाटिल परिवार में जन्मी महारानी अहिल्याबाई जी भगवान शिव की अनन्य भक्त व बड़ी ही धर्मनिष्ठ महिला थीं, जिन्होंने अपने राज्य में महिला…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। आज भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मीरजापुर के लोकप्रिय एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा जीआईसी मैदान से प्रारंभ होकर गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा होते हुए घंटाघर मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष माननीय डॉ0 बबीता सिंह चौहान रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश दिया। तत्पश्चात् शहीद उद्यान नारघाट पहुंचकर शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पश्चात बिरोही पहुँचकर अमर…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति, मथुरा के तत्वावधान में रमेश सैनी के नेतृत्व में जनकल्याणी मातेश्वरी एवं इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊंच-नीच और आडंबर के विरुद्ध आवाज उठाई तथा जनसेवा एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर को पराधीन भारत में नारी सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को…
•चिकित्सकों, प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर तथा आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के दंत चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। संस्थान प्रमुखों के मार्गदर्शन में निकली तिरंगा रैली में डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले केडी मेडिकल कॉलेज और केडी डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों ने हर हाथ में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा अभियान को…
•प्रबुद्ध जनों व पदाधिकारियों के द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर कैबिनेट मंत्री के लिए मांगा आशीर्वाद। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मा0 कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जन्म दिवस आज सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंदों की सेवा कर मा0 कैबिनेट मंत्री को दीर्घायु होने एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों तथा प्रबुद्धजनों के द्वारा विन्ध्याचल स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के साथ फल वितरण…
•ऐसे अभियान से राष्ट्रप्रेम की भावना तो बढ़ती है, बल्कि ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ता है: देवी सिंह •तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरव: डा. एनसी प्रजापति •स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर: डा. शरद अग्रवाल रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत केएम विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से एक विशाल तिरंगा रैली…
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान एक दिन अनुपस्थित पाए गए 279 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का रोका गया वेतन/मानदेय बहाल कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रांक बे0शि0/0760-77/2026-27 दिनांक 13.08.26 के तहत आदेश जारी करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिक्षकों/कर्मचारियों ने एक या एक से अधिक दिवस का वेतन/मानदेय कटौती के विरुद्ध प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, उनका प्रकरण विचारोपरांत स्वीकृत किया जाता है। उपरोक्तानुसार आदेश में कहा गया है कि संबंधित शिक्षक/कर्मचारी भविष्य में टाइम एंड…
•फलाहारी महाराज ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद मामले के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश के उच्च पदों पर नियुक्त होने वाले लोगों को ब्रह्माकुमारी आश्रम, माउंट आबू में एक माह का प्रवास कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इंसान को भ्रष्टाचार, चंदा चोरी, दुराचार, क्रोध, माया-मोह जैसी कुरीतियों से दूर रखना है तो उसे आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराना आवश्यक है। दिनेश फलाहारी महाराज ने पत्र में कहा कि उन्होंने स्वयं ब्रह्माकुमारी आश्रम जाकर वहां की जीवनशैली और आध्यात्मिक वातावरण को देखा है।…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत जनपद संतकबीरनगर में शासन द्वारा वन विभाग को 14.50 लाख एवं अन्य विभाग को 19.07 लाख वृक्षारोपण कराये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया था। जिसके सापेक्ष अन्य विभागों द्वारा कराये गये वृक्षारोपण की जियोटैगिंग सम्बन्धित प्रगति की समीक्षा की…

