रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को अरविन्द कुमार सोनकर पुत्र स्व. रामप्यारे सोनकर निवासी सिविल लाइन फतहां, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर में घुसकर आलमारी में रखे गहने आदि चोरी कर लिए गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में मुकदमा अपराध संख्या 127/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा इनामिया, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 396/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने कार्रवाई की। 15 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक राकेश राय के नेतृत्व में…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। देश की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत के संकल्प को…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मेमोरियल ऑडिटोरियम में हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ‘तीज उत्सव’ का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ किया गया। भारतीय परंपरा, आधुनिकता और नारी शक्ति के इस अनोखे संगम में विश्वविद्यालय परिवार की महिला संकाय सदस्यों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की सीईओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने इस अवसर पर भारतीय संस्कृति में तीज पर्व के महत्व तथा नारी शक्ति के सामर्थ्य पर प्रकाश डाला। उनके इस संबोधन ने सभी उपस्थित महिलाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह…
के. के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। हरिहरपुर स्थित के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक तथा 313 खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अमरेंद्र पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत,…
•देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं से बच्चों ने बांधा समां। सुल्तानपुर। सुमतिपुरम, विरमालपुर स्थित VR कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष रामचंद्र पाण्डेय, प्रबंधक अजीत पाण्डेय, शिक्षकगण हर्षित दूबे, अनन्या गुप्ता, नीलम, आयुष दूबे, शिवांगी मैम, अन्वी मैम एवं सोनाली मैम सहित क्षेत्र के अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं और मनमोहक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित…
के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज, भुजैनी, संत कबीर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में राष्ट्रभक्ति एवं जनजागरूकता के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सैकड़ों स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ सहभागिता की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर स्वयंसेवियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को…
•विभाजन की विभीषिका भूले नहीं, उससे सीख लेकर भविष्य संवारें: महेश शुक्ला बस्ती। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विकास भवन में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग उ0प्र0, उपाध्यक्ष महेश शुक्ला द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों तथा विस्थापन और अमानवीय परिस्थितियों का सामना करने वाले परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान भारत विभाजन की विभीषिका, उससे उत्पन्न परिस्थितियों, व्यापक स्तर पर हुए विस्थापन तथा उस दौर में…
👉 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर से डीपीआरसी हाल तक निकाला गया मौन जुलूस, बंटवारे के पीड़ितों को किया गया नमन। 👉 ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ पर विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में विभाजन विभीषिका से संबंन्धित लगाई गयी चित्र प्रदर्शनी का डीएम, एडीएम, सीडीओ सहित संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा किया गया अवलोकन। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हुए आज हम लोग…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रशासक/निवर्तमान अध्यक्ष, जिला पंचायत बलिराम यादव, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार डा0 प्रभात कुमार द्विवेदी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों, प्रशासक / निवर्तमान प्रमुख, क्षेत्र पंचायत पौली राममिलन यादव तथा समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारियों/खण्ड विकास अधिकारियों की उपस्थिति मे VB-G RAM G (विकसित भारत गारण्टी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी कियान्वयन हेतु आज जनपदीय पंच सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन प्रांगण में स्थित डी0पी0आर0सी0 हॉल में किया गया।पंच सम्मेलन कार्यक्रम में जनपद के 730 ग्राम पंचायतों से निर्वतमान ग्राम…

