रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास एवं करियर जागरूकता के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट मथुरा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती लता गोयल, प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा, जीएलए विश्वविद्यालय से श्री सिद्धार्थ पुन्नू, इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई, अध्यक्ष श्रीमती रेखा माहेश्वरी एवं सेक्रेटरी श्रीमती शिप्रा राठी ने किया। मुख्य वक्ता श्री सिद्धार्थ पुन्नू ने विद्यार्थियों को…
Author: P.K. Rastogi
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व मे महसो में निकाला गया तिरंगा यात्रा । तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया यह तिरंगा यात्रा विजय प्रताप इण्टर कॉलेज महसों से राजा मैदान तक निकला गया। तिरंगा यात्रा के दौरान मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर शहीदों के बलिदान, देश की एकता-अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक…
•जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मथुरा के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्राओं का स्वागत किया। नंदगांव, कोसी, शहीद हेमराज, मांट, सोनई, अनोरा, दीनदयाल धाम और बाजना सहित विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं में…
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध सीएमपी महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित ‘भारतीय संस्कृति में शिव’ विषयक संगोष्ठी के अवसर पर राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से भगवान शिव पर आधारित दुर्लभ पांडुलिपियों की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्वाध्यक्ष प्रो. हरिदत्त शर्मा ने किया। उद्घाटन के बाद प्रो. हरिदत्त शर्मा ने कहा कि राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय में दुर्लभ पांडुलिपियों का विशाल संग्रह मौजूद है। उन्होंने शोध छात्रों और आचार्यों से पुस्तकालय का भ्रमण कर अपने शोध से संबंधित पांडुलिपियों का अध्ययन करने तथा…
लखनऊ। सावन की हरियाली, भारतीय लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित ‘रंग-रंगीली सावन की तीज–Celebration 2026’ समारोह का आयोजन गुरुवार, 13 अगस्त को Celestial Casa, सेक्टर-एम, आशियाना कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह का आयोजन श्रीमती पीयूष श्रीवास्तव एवं उनकी कोर टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक की पत्नी श्रीमती नम्रता पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिलाओं ने हरे और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सहभागिता कर सावन की मनमोहक छटा को जीवंत कर दिया। समारोह में लोकगीत, संगीत, झूला, तीज गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। आगरा में आयोजित ‘एआई फ्यूचर रेडी कॉन्क्लेव’ में संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप प्रदर्शनों से वहां उपस्थित प्रबुद्धजनों का विशेष रूप से ध्यानाकर्षण किया। संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा वरन अपने ज्ञान से सभी को प्रभावित किया। इस विशिष्ट सम्मेलन का मकसद छात्रों के होनहार इनोवेशन को दिखाना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करना था। कार्यक्रम ने इनोवेटिव समाधान पेश करने, इंडस्ट्री और इकोसिस्टम के स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत करने और फंडिंग, मेंटरशिप, सहयोग व भविष्य के विकास के अवसरों…
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला, प्रयागराज की ओर से सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल से गुरुवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने तिरंगा लहराकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। मंत्री नंदी ने खुली जीप में सवार होकर पूरे मार्ग में रैली की अगुवाई की। तिरंगा रैली सिविल लाइंस धरना स्थल से शुरू होकर सुभाष चौराहा और हनुमान मंदिर होते हुए पुनः सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने उत्साह के…
संत कबीर नगर। वरिष्ठ पत्रकार जीएल वेदांती का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास सुम्हा लाया जा रहा है, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचेंगे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करते हुए केके मिश्रा समेत कई पत्रकारों ने कहा कि जीएल वेदांती का निधन पत्रकारिता…
•कांग्रेस संगठन सृजन बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने के लिए जमीनी लोगों को आगे आने की जरूरत – स़गीता बेनीवाल रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त राजस्थान की राज्यमंत्री श्रीमती संगीता बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया…
•डीएम ने बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, किताबें समेत अध्ययन सामग्री दी, एसडीएम छाता ने चारों बच्चों को लिया गोद। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रसारित उस संदेश का जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संज्ञान लिया, जिसमें आर्थिक तंगी के कारण स्कूल से निकाले जाने और फीस माफी की मांग को लेकर चार बच्चों के हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकलने का दावा किया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने कोसीकलां के बठैन गेट के निकट बैंक कॉलोनी निवासी भरत सिंह के चारों बच्चों को कलेक्ट्रेट कार्यालय बुलाकर उनकी स्थिति की जानकारी ली।…

