•खलीलाबाद व मेंहदावल क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संत कबीर नगर के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा खलीलाबाद एवं मेंहदावल क्षेत्र के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं…
Author: P.K. Rastogi
केके मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मैंनसिर चौराहे से नौरगिया तक निकाली गई, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता नित्यानंद ने किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर तामेश्वरनाथ मंडल अध्यक्ष…
मथुरा। मथुरा के मंडी चौराहे पर सोमवार देर शाम केले का ठेला लगाने वाले युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक व्यक्ति झांसा देकर युवक को ठेले से कुछ दूरी पर फुटपाथ के पास अंधेरे में ले गया, जहां उसके साथ जमकर लात-घूंसों से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तड़पता छोड़कर आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर…
•जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे व जिला महामंत्री आकाश चौधरी की उपस्थिति में हुआ आयोजन। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज बलदेव विधानसभा के राया एवं अकोस मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। राया मंडल की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश जी उपस्थित रहे। साथ ही जिले की उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक मनीषा पाराशर जी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रियंका उपाध्याय जी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राया मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय जी ने की। इस…
थाना कोतवाली शहर की साइबर टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी के दौरान साइबर ठगी के शिकार हुए युवक के खाते से ठगी गई 18,658 रुपये की धनराशि थाना कोतवाली शहर की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर टीम का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। जानकारी के अनुसार, तरकापुर (नई बस्ती), थाना कोतवाली शहर निवासी अंशुमान दुबे पुत्र स्वर्गीय मधुकांत दुबे ने 21 मई 2026 को ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल…
•शोध और आविष्कारों को समय पर संरक्षित कराना जरूरीः डॉ. अमरीश चंद्रा रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मौजूदा दौर में बौद्धिक सम्पदा सबसे मूल्यवान सम्पत्ति है क्योंकि यह मानवीय विकास को गति देने वाले तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करती है। यह वैश्विक कला परिदृश्य की उन्नति में भी सहायक है। बौद्धिक सम्पदा काल्पनिक रचनाओं को संदर्भित करती है लिहाजा हमें अपने शोध और आविष्कारों को समय से संरक्षित करना बहुत जरूरी है। यह बातें जी.एल. बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा के अनुसंधान एवं विकास परिषद द्वारा इनोवेशन को बढ़ावा देने में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की भूमिका विषय पर आयोजित व्याख्यान में…
•हमें गर्व है आज के युवाओं की सोच में राष्ट्रहित सर्वाेपरि है: किशन चौधरी •एमबीबीएस और नर्सिंग की छात्राओं ने दिखाई अपनी कलात्मक सोच और रचनात्मकता •रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने दिया राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मथुरा स्थित केएम विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ विषय पर एक भव्य तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की एमबीबीएस और नर्सिंग विभाग की छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज…
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन की क्षमता को परखा गया। एनसीसी भर्ती प्रक्रिया को सीटीओ डा. रामगोपाल सिंह, सूबेदार अजीत एवं हवलदार आशीष कुमार के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को एनसीसी के अनुशासन, प्रशिक्षण एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. एवं परीक्षा नियंत्रक…
•कुटिया संत मुलख राज बेदी गुरुद्वारे में श्रद्धा के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व, विशाल लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कृष्णा नगर स्थित कुटिया संत मुलख राज बेदी गुरुद्वारे में बाल गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर शबद-कीर्तन और गुरु के जयकारों से गूंज उठा। संगत ने गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सेवा, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रातःकाल सुसज्जित पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया गया।…
•भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह गुर्जर के नेतृत्व में हुआ आयोजन, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश रिपोर्ट: विजय नागपाल। नौहझील, मथुरा। मथुरा जनपद के नौहझील क्षेत्र के ग्राम खुर्शी में संत शिरोमणि रविदास महाराज के आदर्शों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत रविदास कलश वंदन अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास महाराज के कलश का विधि-विधान से वंदन एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित…

