Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•नरसी भक्त की दिव्य कथा का श्रद्धालुओं ने किया रसपान, हरिनाम से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर। टोरंटो (कनाडा)। कनाडा-अमेरिका कथा यात्रा-2026 के तहत टोरंटो के स्कारबोरो स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही तीन दिवसीय भक्तमाल कथा के दूसरे दिन का आयोजन भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने मेहता नरसी भक्त की दिव्य कथा का रसपान किया और उनके जीवन से जुड़े भक्ति, श्रद्धा एवं समर्पण के प्रसंगों को भावपूर्वक सुना। कथा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा। भगवान की भक्ति, श्रद्धा और समर्पण से ओतप्रोत कथा ने श्रद्धालुओं…

Read More

•पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय ऑब्जर्वर एवं राजस्थान की पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती संगीता बेनीवाल ने संगठन सृजन अभियान को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति की जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगीता बेनीवाल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जिले की…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्ज़ापुर। सावन के दूसरे सोमवार को नगर के ऐतिहासिक तारकेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और आ स्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और तारकेश्वर महादेव को गंगाजल से जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प एवं धतूरा अर्पित किया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सावन के दूसरे-तीसरे सोमवार पर बाबा के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। प्रदेश में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आज मझवां विकास खंड क्षेत्र के 151 टीबी मरीजों को उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म लघु एवं उद्यम राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी के उपस्थिति में पोषण पोटली भेंट करके मरीजों को सहयोग देने हेतु कछवा क्रिश्चियन अस्पताल प्रांगण में गोद कार्यक्रम आयोजित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में कछवा क्रिश्चियन अस्पताल द्वारा 85, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन चितईपुर वाराणसी द्वारा 50, पूर्व कछवा नगर पंचायत अध्यक्ष डाक्टर पंधारी यादव द्वारा 11 एवं पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर एवं एल एस मिश्रा द्वारा 5 तथा मीरजापुर डिप्टी सीएमओ…

Read More

•तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश, आपात स्थिति से निपटने को टीम अलर्ट धामपुर (बिजनौर)। मानसूनी बारिश के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा ने तकनीकी टीम के साथ उपखंड प्रथम नगीना के अंतर्गत आने वाले अतिसंवेदनशील बाढ़ क्षेत्रों एवं तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खो नदी पर स्थित सारंगवाला तटबंध, सुन्दरवाली तटबंध, मार्जिनल बंध समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सहायक अभियंताओं एवं जूनियर इंजीनियरों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों और तटबंधों पर…

Read More

नई दिल्ली। देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2026 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करते हुए पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के लाल किले पहुंचने पर ‘वंदे मातरम्’ का गायन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस वर्ष…

Read More

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन 18वें दिन में प्रवेश करते ही और उग्र हो गया है। सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे राज्य में ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है। बंद के मद्देनजर राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, कई निजी स्कूलों में छुट्टी…

Read More

•डीएम-एसपी, ने कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह, मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा। बस्ती। सोमवार देर रात करीब 12 बजे जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।    रात भर बाबा भदेश्वरनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे कांवड़ियों पर अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। अचानक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर कांवड़ियों में भी उत्साह देखने को मिला। डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में…

Read More

बस्ती। पतञ्जलि चिकित्सालय, सुरतीहट्टा (बस्ती) में “आयुर्वेद ही जीवन” विषय पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पावन यज्ञ से हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने विश्व कल्याण और आरोग्य की कामना के साथ आहुतियां दीं। गोष्ठी के दौरान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित वैद्य धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता ने आयुर्वेद का महत्व बताते हुए कहा कि आयुर्वेद ही जीवन को सुरक्षित रखने में समर्थ है। कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा की एक प्रणाली नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की संपूर्ण और सनातन कला है। ‘आयुषः वेदः इति आयुर्वेदः’अर्थात जो शास्त्र जीवन…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार को नई गति देने वाले इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (आईबीईटी एक्सपो)-2026 का मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भव्य शुभारंभ हुआ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश में आगे है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, संपीड़ित जैव गैस (सीबीजी) उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में उत्तर…

Read More