Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

प्रयागराज। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत चंद्रशेखर आजाद पार्क में देशभक्ति एवं लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार प्रियंका चौहान ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत कर दिया। प्रियंका चौहान ने देश के अमर जवानों को समर्पित देशभक्ति गीतों के साथ भावपूर्ण लोकगीत प्रस्तुत किए। ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’, ‘सुनील भारत मां के बांके ललनवा’, ‘हर कर्म अपना करेंगे’, ‘ऐ वतन’ तथा ‘लागे सेन्हुरा से मटिया पियार’ सहित विभिन्न गीतों की…

Read More

•व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत, समाधान का दिया भरोसा। प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया से मुलाकात कर उनका बुके भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में बेहतर कानून-व्यवस्था तथा व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं पर पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तर…

Read More

•संतनगर पुलिस ने जमुहार शक्ति महादेव मोड़ के पास की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संतनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा…

Read More

•15वें वित्त आयोग से बनी सीसी रोड, रिटेनिंग वॉल और ढक्कनदार नाली से मिलेगी राहत। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। नगर पालिका परिषद के महुवरिया वार्ड में 15वें वित्त आयोग से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने लोकार्पण कर उन्हें वार्डवासियों को समर्पित किया। विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। महुवरिया वार्ड में राजेश सोनकर पूर्व सभासद के मकान से शुक्ला जी के मकान तक रिटेनिंग वॉल, सीसी रोड तथा एक तरफ ढक्कनदार नाली का निर्माण कराया गया है।…

Read More

•डीआईजी ने विजेता-उपविजेता टीमों को शील्ड, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएंसी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का समापन पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर ने पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक की मौजूदगी में किया। इस दौरान विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड, पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रतिभागी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। समापन समारोह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद डीआईजी ने गार्द की सलामी ली। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की सात टीमों—मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र…

Read More

•मिश्रिख के बर्मी चौराहे स्थित पेट्रोल पंप का मामला, अधूरे नंबर के आधार पर कार की तलाश में जुटी पुलिस। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बर्मी चौराहे स्थित महेश फिलिंग सेंटर पर पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए कार चालक के फरार होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पंप प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब तीन बजे एक कार महेश फिलिंग सेंटर पर पहुंची। चालक ने कार में पेट्रोल भरवाया।…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां: वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित एक गेस्ट हाउस संचालक और उसके लोगों द्वारा दो दिन पहले किराए के कमरों की धरोहर राशि वापस मांगने पर युवती और युवक पर किए हमले के मामले में ब्राह्मण समाज ने रोष व्यक्त किया है। अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी नही हुई तो विप्र समाज सड़को पर उतरकर प्रर्दशन करेगा। हमले में घायल युवक ब्राह्मण सभा कोसीकलां के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुभाष चंद्र शर्मा के पुत्र हैं। छत्तीसगढ़ निवासी मेघा साहू एवं ब्राह्मण महासभा कोसीकलां के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा के पुत्र अनुराग शर्मा…

Read More

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के बाद फर्जी शैक्षिक डिग्री के आधार पर वकालत करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। अलग-अलग विश्वविद्यालयों से फर्जी डिग्री हासिल कर बार काउंसिल में पंजीकरण कराने के आरोप में प्रदेश के 12 अधिवक्ताओं के खिलाफ प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बार काउंसिल के सत्यापन में सामने आया फर्जीवाड़ा हाईकोर्ट के आदेश के बाद बार काउंसिल ऑफ यूपी में पंजीकृत अधिवक्ताओं की शैक्षिक डिग्रियों का सत्यापन कराया जा रहा था। सत्यापन के दौरान 12 अधिवक्ताओं की…

Read More

•पाचनतंत्र को विश्राम, मेटाबोलिज्म सुधार एवं हार्मोनल होता है नियंत्रित। मुरादाबाद। सुविख्यात साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कहा है कि भारतीय सनातन संस्कृति में त्यौहार हमारी म्युनिसिपैलिटी हैं। शिक्षाविद एवं पर्यावरण मित्र पं.राधेश्याम शर्मा ने बताया कि श्रावण मास की त्रयोदशी (प्रदोष व्रत) के दिन उपवास और शिव आराधना करने से पाचन तंत्र को विश्राम मिलता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और वर्षा ऋतु में होने वाले संक्रमण से बचाव होता है। यह चंद्रमा के क्षीण होने के चक्र से जुड़ी तिथि है जो मानसिक संतुलन को नियंत्रित करने में मदद करती है। वर्षा ऋतु में…

Read More

•चील्ह साइबर सेल की कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक। मीरजापुर। व्हाट्सएप पर प्राप्त लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी की धनराशि पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करा दी। थाना चील्ह की साइबर सेल टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ठगी के ₹5,000 होल्ड कराकर पीड़ित को वापस दिलाए।जानकारी के अनुसार मलाधरपुर, कस्बा चिल्ह निवासी राजनाथ यादव ने 14 दिसंबर 2025 को साइबर ठगी के संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33112250182086 दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि व्हाट्सएप पर…

Read More