रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के लोकप्रिय, जनप्रिय एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी के अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर विधानसभा के नगर पश्चिमी के विन्ध्याचल में मुख्य अतिथि मा0 विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधानसभा के सक्तेशगढ़, अदलहाट, अहरौरा में बतौर मुख्य अतिथि मा0 विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधानसभा के नरायनपुर मण्डल में बतौर मुख्य अतिथि जिलामंत्री डॉ0 विजय सिंह उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश…
Author: P.K. Rastogi
•संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर प्राप्त किया आध्यात्मिक लाभ। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर नैमिषारण्य स्थित श्री स्वामी नारदानंद आश्रम एवं समाधि स्थल में श्री सुरेश प्रकाश पाण्डेय एवं श्री शशांक पाण्डेय (सोनू) के संयोजन में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में मिश्रिख सांसद प्रतिनिधि प्रिय राजकुमार सोनी, राजेंद्र पाल सिंह, राम नरेश मिश्रा, कमलाकांत मिश्र, राम प्रकाश मिश्रा (छावन), वीरू मिश्रा (आंबाघाट) तथा मिश्रिख नगरपालिका के नामित सदस्य…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मीरजापुर के जिलाध्यक्ष दिलीप गहरवार नेतृत्व में आज 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आरक्षण हटाओ देश बचाओ, प्रतिभा का सम्मान करो के नारों के साथ घंटाघर से यात्रा प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय पर पहुंची, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर को सौंपा गया। पत्रक में मांग किया गया है कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्म ,जाति, वर्ग के लोगों को बराबर सम्मान दिया जाता है सभी जाति, धर्म, वर्ण के लोगों को समान नागरिकता वाले देश में समान अवसर प्राप्त होना चाहिए। लेकिन जातीय…
•पार्टी संगठन को मजबूत करने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से मथुरा जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पवन कुमार प्रजापति को बसपा का जिला कार्यकारिणी सदस्य, मथुरा मनोनीत किया गया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेशानुसार की गई है। इनमें मुख्य मंडल प्रभारी आगरा व मेरठ मंडल सूरज सिंह जाटव, मुख्य मंडल प्रभारी आगरा मंडल…
•बच्चों से पढ़वाई पुस्तक, बेहतर प्रदर्शन पर छात्रा की प्रशंसा; साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर. ने सोमवार को विकासखंड परसेण्डी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमडीएम शेड की साफ-सफाई व्यवस्था देखी और प्रधानाध्यापक से विद्यालय में बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। इसके बाद रसोईघर पहुंचकर उन्होंने बच्चों के लिए तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता परखी और भोजन की साफ-सफाई एवं गुणवत्ता बनाए रखने के…
•काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 अगस्त को होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति के.के. मिश्रा, संवाददाता। संतकबीरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 अगस्त को जनपद मुख्यालय स्थित काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित आगमन को लेकर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने सोमवार को सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सेक्टर एवं मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की। उन्होंने डारीडीहा, कांटे, उमिला, टेमा रहमत,…
•अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान। प्रयागराज। गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी की धरती प्रयागराज में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से उच्च न्यायालय क्षेत्र स्थित ओम साईं की रसोई रेस्टोरेंट में सोमवार को मनोनयन पत्र वितरण एवं स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद, दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक एवं गौ रक्षा प्रभारी अधिवक्ता आलोक मिश्र ‘आजाद’, राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रभारी अधिवक्ता अनिल जी, प्रदेश अध्यक्ष मुख्य मोर्चा शैलेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट…
•14 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा, धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में कानून बनाने की मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर सोमवार को स्वामी घाट स्थित सयमन तीर्थ स्थल पर यमुना पूजन के बाद बैठक आयोजित की गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल एवं श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में संत समाज के साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति तथा 14 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श…
•नवीन कार्यकारिणी में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां, पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत। रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोसीकलां नगर इकाई का पुनर्गठन रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी श्री कमल किशोर के आवास पर किया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में मथुरा विभाग के विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी एवं प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर इकाई के पुनर्गठन के लिए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवम भारद्वाज को संगठन की ओर से पालक कार्यकर्ता नियुक्त किया गया। पुनर्गठन प्रक्रिया से पूर्व नगर अध्यक्ष रविंद्र समाधिया ने विद्यार्थी परिषद के निर्माण,…
•राजीव एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीखे करियर निर्माण और रोजगार के नए अवसरों के गुर रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है। ऐसे में प्रोफेशनल्स के लिए नई तकनीकों और उद्योग जगत के बदलते ट्रेंड से लगातार अपडेट रहना बेहद जरूरी है। केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी संचार कौशल, समस्या समाधान की क्षमता और निरंतर सीखने की आदत भी सफल करियर के लिए आवश्यक है। साथ ही मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क सफल करियर का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। यह विचार एसोसिएट डीन, आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल, गुरुग्राम प्रो.…

