Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

बस्ती। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन एवं पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देशन में गुरुवार को बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए व्यवहार कौशल एवं संवाद कौशल पर अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ प्रभावी संवाद, संवेदनशीलता और शिष्ट व्यवहार के गुर बताए गए। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की टीम द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में बस्ती के 303 पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइंस स्थित सभागार में प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग किया। वहीं संत कबीरनगर के 247 और सिद्धार्थनगर के 194 पुलिसकर्मियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण में भाग…

Read More

बस्ती। छावनी थाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी कर उनमें लगे नंबर और ट्रांजैक्शन पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए एटीएम मशीन पर क्यूआर कोड स्कैन कर पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो बालिग आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 460 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई थाना छावनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 174/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपियों के खिलाफ की। पुलिस…

Read More

लखनऊ। समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और समावेशी पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ में वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। 20 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित संगोष्ठी सदन में आयोजित कार्यशाला का विषय “पीड़ितों एवं बच्चों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व संवेदनशील संवाद कैसे स्थापित किया जाए” रहा।उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमिश्नरेट लखनऊ के सभी थानों से वर्ष 2025 बैच के 68 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य नवआरक्षियों को…

Read More

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व में गठित विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट का कथित रूप से गायब पन्ना नंबर छह सार्वजनिक किया। संजय सिंह ने दावा किया कि इस पन्ने में ट्रस्ट से जुड़े लोगों की भूमिका और मंदिर परिसर में हुई कथित चोरी तथा गबन को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यदि पहले की SIT रिपोर्ट में जिम्मेदारी तय…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उन्नत नस्ल के गोवंश को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में डेयरी क्षेत्र की भूमिका मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दुग्ध विकास विभाग की ओर से ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन’ और दुग्ध प्रोत्साहन नीति-2022 के प्रचार-प्रसार तथा डेयरी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित मंडलवार ‘डेयरी कॉन्क्लेव-स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद’ श्रृंखला के तहत बरेली में कार्यशाला आयोजित की गई। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली में आयोजित कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास…

Read More

बस्ती। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एलिम्को कानपुर के सहयोग से बीआरसी विक्रमजोत में उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 156 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया गया। परीक्षण के आधार पर बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, आईडी-टीएलएम किट, हियरिंग एड, ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों का वितरण 27 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जनपद में अभी दो और उपकरण मापन कैंप आयोजित किए…

Read More

बस्ती। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 18 अगस्त को जनपद न्यायालय के सभागार में साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी सहित डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए जागरूक किया…

Read More

बस्ती। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली जनपद बस्ती की साइबर टीम के 1. आरक्षी आदर्श सिंह व 2. अजय कुमार पाठक द्वारा चौकी रौतापार क्षेत्र में स्थित युनिक साइंस एकेडमी में जाकर साइबर अपराध की रोकथाम के संदर्भ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से धोखाधड़ी पर प्रकाश डालते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में…

Read More

मेरठ। पुलिस-प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर जिले के नागरिकों को लगातार डिजिटल अरेस्टिंग और साइबर क्राइम के नाम पर ठगी के मामलों से सचेत किया जा रहा है। मगर, इसके बावजूद कई लोग दहशत में आकर अपनी गाढ़ी कमाई ठगों के हाथों गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नौचंदी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां साइबर ठगों ने आतंकियों से कनेक्शन बताकर नौचंदी क्षेत्र निवासी एक रिटायर्ड शिक्षक को लगभग एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक और आतंकियों के बीच कनेक्शन बताकर जेल भेजने का डर दिखा रिटायर्ड शिक्षक से सात लाख की…

Read More

•बारिश के दौरान धू-धू कर जला तार, कई घरों पर मंडरा रहा खतरा•ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल मरम्मत की मांग की बल्दीराय/सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के धनपतगंज फीडर अंतर्गत ग्रामसभा पड़रे के बहेरी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सोमवार की रात 17 अगस्त को बारिश के दौरान खम्भे की टूटी केबल अचानक धू-धू कर जलने लगी। तार में करंट दौड़ने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और कई घरों के लोगों को करंट उतरने का भय सताने लगा।     ग्रामीणों के मुताबिक, खम्भे की…

Read More