रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में करीब 14 वर्षीय बालिका मृत मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने संरक्षण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में मृतका अपने कमरे से जुड़े अटैच्ड बाथरूम में करीब 15 वर्षीय दो अन्य बालिकाओं के साथ जाती दिखाई दी। कुछ देर बाद दोनों बालिकाएं बाथरूम से बाहर निकल आईं, जबकि मृतका बाहर नहीं आई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों बालिकाओं से…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, जनपद मथुरा के तत्वावधान में रमेश सैनी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महंगी चीनी, खाद्य तेल, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल सहित रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर रोष जताया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी के घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है। रमेश सैनी और समता फाउंडेशन…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जयंत चौधरी ने कहा कि राजेंद्र सिंह सिकरवार पार्टी के समर्पित एवं अच्छे नेता रहे हैं। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए दुख की घड़ी है, इसलिए आज राजनीति से जुड़ी किसी भी विषय पर चर्चा…
•3 से 4 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, सुरक्षा से लेकर सफाई और यातायात तक व्यापक इंतजाम। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात, विद्युत, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। जनपद के परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन शासनादेशों एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह की पहली तारीख को भुगतान किया जाना है, लेकिन पिछले कई महीनों से वेतन 5 से 12 तारीख के बीच जारी किए जाने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद मथुरा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति से मुलाकात कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। संगठन ने शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को जारी किए जाने की…
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बहुत बड़ा और क्रांतिकारी फैसला किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और केंद्रीय मूल्यांकन निकाय ‘परख’ की सिफारिशों के आधार पर यूपी बोर्ड ने अपने पुराने परीक्षा पैटर्न को पूरी तरह से बदल दिया है। नए नियमों के अनुसार, अब इंटरमीडिएट के सभी विषयों की लिखित परीक्षा एक समान यानी 80-80 अंकों की होगी। वहीं शेष 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस बदलाव को अगले शैक्षणिक सत्र से सबसे पहले कक्षा 11 में और उसके बाद बोर्ड…
लखनऊ। जेन जी छात्रों के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और ए.के.-47 से गोली चलाए जाने तथा छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा कथित अत्याचार के विरोध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक से राजभवन तक मार्च किया और राजभवन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव जगदीश चन्द्र जांगीड़ और अब्दुल हन्नान, सांसद राकेश…
लखनऊ। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी फर्म तैयार कर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने और उसे दूसरी फर्मों को पास-ऑन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ लखनऊ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, फर्जी लेन-देन के इस नेटवर्क से सरकारी राजस्व को करीब 27 लाख 30 हजार रुपये की क्षति पहुंचाई गई। पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध…
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की साइबर सेल, जोन-दक्षिणी ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल की टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जनपदों और राज्यों में ट्रेस किए गए 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस कर दिए।मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लोगों ने लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए साइबर…
सुल्तानपुर। राजकीय स्वशासी मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के डॉक्टरों की टीम ने त्वरित और सफल इमरजेंसी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (दूरबीन विधि) करके मरीज को नई जिंदगी दी है। पूरे पेट और आंतों की गहराई से जांच के बाद लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी विधि से दूरबीन द्वारा सड़ चुके गॉलब्लाडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पेट की पूरी सफाई की गई। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार है और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। समय पर सही फैसले और दूरबीन विधि से की गई इस सफल सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ सर्जिकल टीम की सराहना की जा रही…

