नजीबाबाद। नगर के सुराही बाजार स्थित प्रजापति शिव मंदिर में महाकाल भक्त मंडल परिवार की ओर से श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक विधि-विधान से किया गया। इस दौरान शिवलिंग का नंदी स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा माथा टेककर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना के उपरांत आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूजा-अर्चना एवं…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख। बेसिक शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला मिश्रिख ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलरुवा से सामने आया है। विद्यालय परिसर में जलभराव और गंदगी के बीच बच्चों के जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में घुटनों तक गंदा पानी भरा दिखाई दे रहा है। इसी जलभराव के किनारे बच्चे जमीन पर बैठकर भोजन करते नजर आ रहे हैं। परिसर में चारों ओर कीचड़ और गंदगी होने के बावजूद बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था किए जाने पर…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की ओर से ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बागवानी विकास केंद्र के रूप में स्थापित करना’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के प्रबंध निदेशक कपिल मीणा मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के उप प्रबंध निदेशक डॉ. विजय कुमार दोहरे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि कपिल मीणा ने किसानों की आय बढ़ाने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए फसल विविधीकरण को आवश्यक बताया। उन्होंने किसानों से पारंपरिक गेहूं-धान की खेती के साथ बाजार…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा आयोजित पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के चौथे दिन भारतीय बौद्ध स्थापत्य और ईंटों से निर्मित प्राचीन स्तूपों की संरचना, स्थापत्य विशेषताओं तथा संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लखनऊ मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजेंद्र यादव ने विषय पर सचित्र एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।डॉ. यादव ने भारत में ईंटों से निर्मित स्तूपों की संरचना, बनावट, आकार और स्थापत्य विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय बौद्ध स्थापत्य के प्रमुख स्वरूपों—स्तूप, चैत्यगृह और स्तंभ—की चर्चा करते हुए उनके धार्मिक, सांस्कृतिक…
लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व-2026 पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन उपलब्ध कराना…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस देश का बचपन स्वस्थ होगा, वही देश समर्थ और सशक्त बनेगा। लखनऊ में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश के 3.54 लाख रसोइयों को बड़ी सौगात दी गई। रसोइयों और उनके परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इससे रसोइयों को गंभीर बीमारी या आकस्मिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरत के समय बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों की सामाजिक…
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार जनपद आजमगढ़ में दिनांक 25 अगस्त, 2026 को महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या डॉ0 प्रियंका मौर्या द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, महिला थाना, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं और नई पीढ़ी के साथ संवाद, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मविश्वास को लेकर एक संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा— “Leading with strength, connecting with young minds.” इसका हिंदी भावार्थ है— “मजबूती के साथ नेतृत्व करते हुए, युवा मस्तिष्कों से जुड़ाव।” मुख्यमंत्री की ओर से साझा की गई तस्वीर में वह युवा छात्राओं के साथ संवाद करते और उनके साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और मुख्यमंत्री के साथ संवाद का आत्मीय माहौल दिखाई देता है। यह तस्वीर…
•जेल में बंद आरोपित पंकज के खाते से हुआ था 3 करोड़ का ट्रांजैक्शन।•फर्जी फर्मों और बैंक खातों के जरिए खपाए गए थे करोड़ों रुपये।•अवैध नशे के कारोबार पर एसआइटी का शिकंजा लगातार तेज।•शेल कंपनियों, फर्जी खातों के जरिए चल रहा था अवैध खेल। बस्ती: बहुचर्चित 1.72 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के अवैध कारोबार के मामले में एसआइटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, परत-दर-परत मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस तथा एसआइटी इस सिंडिकेट के अन्य बचे हुए स्लीपर सेल और वित्तीय मददगारों की तलाश में जुटी हुई है। इस बहुचर्चित सिंडिकेट की जांच में जुटी एसआइटी…
-बाँटे गए प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड और चेक बस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र हर्रैया के सभागार में रविवार को रसोइयों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने की, जबकि विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख केके सिंह मुख्य अतिथि रहे। रसोइयों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने प्रदेश स्तर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऑनलाइन सीधा प्रसारण भी देखा। समारोह में हर्रैया तहसील क्षेत्र के सभी विकासखंडों से बड़ी संख्या में आए रसोइयों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक रसोइया को सम्मानित किया गया। रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये किए…

