Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर सर्वे कर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी रोगियों का विवरण। •डायरिया रोकथाम के लिए ओआरएस व क्लोरीन की गोलियां भी होंगी उपलब्ध। बस्ती। माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने संबंधित विभागों के कार्यो एवं दायित्वों को निर्धारित कर दिया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक संचालित किया जायेंगा।    उन्होने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव (मथुरा)। निपुण भारत मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विकासखंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय अरतौनी में एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) गीता रावत ने सपोर्टिव सुपरविजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन कर शिक्षकों को निपुण लक्ष्य समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्कूल रेडीनेस मेले का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने भाषा, गणित, कला, विज्ञान, टीएलएम, खेल आधारित शिक्षण तथा रचनात्मक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी…

Read More

रिपोर्ट: सुनील पांडेय। महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया-खड्डा रोड स्थित गुरली रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार दोपहर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसी। हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा बाजार भेजा। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो (UP 53 BM 0834) खड्डा की ओर से सिसवा बाजार जा रही थी। गुरली रेलवे क्रॉसिंग से पहले मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर खेत में चली गई। दुर्घटना…

Read More

सिद्धार्थनगर। जिला कारागार सिद्धार्थनगर में बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का नियमित प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक अभिनव मालवीय एवं प्रशिक्षिका प्रतिभा द्विवेदी को आज उनके उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ योगदान के लिए जेल अधीक्षक सचिन वर्मा द्वारा स्मृति-चिह्न (Monument) एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने दोनों प्रशिक्षकों के समर्पण, सेवा-भाव एवं सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नियमित प्रशिक्षण से बंदियों के व्यवहार, अनुशासन एवं मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजाराम गंगवार एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में एसोसिएशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने माननीय वन, पर्यावरण संरक्षण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के फार्मासिस्टों के हितों और उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं के संबंध में एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद गंभीरता से सुनते हुए मंत्री…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें समाजवादी पार्टी से नजीम अब्बासी, सोनू ठाकुर एवं हरेन्द्र चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से मुनेंद्र सिंह निगम। भारतीय जनता पार्टी से सुरेश तरकर तथा कांग्रेस से बलवीर सिंह प्रधान उपस्थित रहे।जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया। जिलाधिकारी…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद मिश्रिख-नैमिष के वार्ड चंदूपुर में अमित मौर्य-आलोक मौर्य मार्ग का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अजय भार्गव ने फीता काटकर किया। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। उद्घाटन समारोह के दौरान अजय भार्गव ने कहा कि जनप्रतिनिधि का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी गति पकड़ेगा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने सड़क…

Read More

विजयदूत ब्यूरो। गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर में शनिवार को रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए “कौशल विकास एवं साहित्यिक कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने, रचनात्मक लेखन, मंच संचालन, संवाद कौशल और आत्मविश्वास का विकास करना रहा। मुख्य कारखाना प्रबंधक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि तकनीक और मशीनें जीवन को गति देती हैं, लेकिन भाषा और साहित्य व्यक्ति को संवेदनशील बनाते हैं। उन्होंने कहा कि रचनात्मक लेखन और प्रभावी अभिव्यक्ति बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन रेल परिवार के बच्चों…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, जनपद मथुरा द्वारा भारत में आरक्षण के जनक एवं कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर पार्क, जिखिन गांव (गोवर्धन रोड) पर भव्य पुष्पांजलि सभा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संदेश कुमार कैन ने किया, जबकि संचालन नरेश चौधरी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बहुजन साहित्यकार एवं गायक नेत्रपाल बृजवासी, समाजसेवी कुंजी पंडित (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) तथा मुख्य वक्ता एडवोकेट अरविंद कुमार सिंह ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वक्ताओं ने कहा…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की पोस्ट संख्या 01 पूरी तरह सक्रिय रही और पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती नजर आई। नागरिक सुरक्षा मथुरा के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित), सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल एवं सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर के कुशल मार्गदर्शन में यह विशेष ड्यूटी संचालित की गई। औरंगाबाद…

Read More