Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•नुक्कड़ नाटक से दिया नशे से दूरी, जिन्दगी है जरूरी का संदेश।•विश्व नशा मुक्ति दिवस पर के.डी. मेडिकल कॉलेज में हुए जागरूकता कार्यक्रम। मथुरा। विश्व नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मथुरा के मनोचिकित्सा विभाग तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने जहां नशे के दुष्प्रभाव बताए वहीं नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में भर्ती लोगों ने बदले हुए नामों से नशे की लत को छोड़ने की जीवंत प्रस्तुति से नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। जागरूकता कार्यक्रम के…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। भीषण गर्मी के बीच नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति में बाधा से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई मोहल्लों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर के चंद्रपुर वार्ड संख्या-21 में फेस उड़ जाने के कारण करीब 10 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए जब पावर हाउस पर फोन…

Read More

•बोले- सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचेगा सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड अटल नगर (हथिहवा) में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह चौपाल सरकार को जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वयं गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान…

Read More

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा में मोहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया आगे-पीछे करने और ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।जानकारी के अनुसार, जमालपुर के ताजियादार अपनी ताजिया लेकर परेवा और मसोढ़वा होते हुए कुदरहा पहुंचे थे। रास्ते में ताजिया के क्रम को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। इसके बाद जब जुलूस ढोल-नगाड़ों…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मोहर्रम की 10वीं तारीख पर निकाले जाने वाले ताजियों के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक ताजिया स्थल एवं प्रमुख प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में थाना गोविंदनगर क्षेत्र स्थित डीगगेट पुलिस चौकी के निकट मौलाना हप्पन के घर के पास रखे ताजिए की सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में संगठनात्मक समीक्षा बैठक एवं प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की समीक्षा के साथ कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर मीडिया को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में तौकीर आलम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोटा से पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ छात्र आंदोलन की शुरुआत की है। उन्होंने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। फरह। सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों की शिकायत पर जिला अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सफाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को गांव में कर्मचारियों और ग्रामीणों के संयुक्त श्रमदान से मुख्य चौराहे की बंद पुलिया और पाइप की सफाई कर जल निकासी सुचारु कर दी गई। त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत जताते हुए जिला अधिकारी का आभार व्यक्त किया। विकास खंड फरह के गांव रैपुरा जाट के दुष्यंत चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अखिलेश कुमार, भोले, रैंचो, पप्पू अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अमर पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला…

Read More

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर (IYA UPSCC) को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘योग संगम सम्मान पत्र’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 21 जून को आयोजित ‘योग संगम’ कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता के लिए प्रदान किया गया। बस्ती के कटेश्वर पार्क में आयोजित योग संगम कार्यक्रम में लगभग 250 योग साधकों एवं नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह आयोजन प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में एक साथ आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग…

Read More

लखनऊ/अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राम मंदिर में कथित चढ़ावे और आभूषणों की चोरी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और मंदिर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के मंदिर में करोड़ों-अरबों रुपये के चढ़ावे, आभूषण, सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी हुई है तथा इस पूरे प्रकरण में बड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और इस घटना से देशभर के श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत…

Read More

-सुनवाई के बाद सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।-सोमवार को फिर कोर्ट में किया जाएगा पेश। अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय फैजाबाद में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ न्यायालय लेकर पहुंचे। इससे पहले सभी का पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल…

Read More