Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में आगामी 29 जून को आयोजित होने वाले दशम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को कुलपति प्रो. कविता शाह के निर्देशन में जन भवन से आई टीम की उपस्थिति में समारोह का व्यापक पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) किया गया। रिहर्सल के दौरान जन भवन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप दीक्षांत समारोह के सभी कार्यक्रमों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इसमें विद्वत पदयात्रा, शैक्षणिक शोभायात्रा, उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरण सहित विभिन्न औपचारिकताओं का विस्तार से पूर्वाभ्यास किया गया। साथ ही कार्यक्रम की प्रत्येक गतिविधि की बारीकी से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं…

Read More

रिपोर्ट: अजमत अली। कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार के पास एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 14 वर्षीय बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। टोल बचाने के चक्कर में लग रहा गाड़ियों का तांतास्थानीय लोगों के मुताबिक, महादेवा से लालगंज रोड पर इन दिनों हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में…

Read More

रिपोर्ट: अजमत अली। कुदरहा, बस्ती। मोहर्रम की 10वीं तारीख (यौम-ए-आशूरा) पर इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धा और अकीदत के साथ याद किया गया। कुदरहा विकास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए। जुलूस में “या हुसैन” की सदाएं गूंजती रहीं और मातमी माहौल के बीच मरसिया पढ़ा गया। बाद में ताजियों को संबंधित कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। क्षेत्र के कुदरहा, जिभियांव, उजियानपुर परेवा, जमालपुर, परमेश्वरपुर, परसांव, छरदही, थन्हवा, मुड़ियारी सहित अन्य गांवों के ताजियादार अपने-अपने ताजियों के साथ कर्बला पहुंचे, जहां फातिहा पढ़ने के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया…

Read More

•समता मूलक समाज की स्थापना के लिए सदैव याद किये जायेंगे छत्रपति साहू जी महाराज -डा. वी.के. वर्मा बस्ती। समता मूलक समाज महासभा द्वारा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में  छत्रपति साहू जी महाराज  को उनके 152 जयन्ती के उपलक्ष्य में याद किया गया। शुक्रवार को दीनबंधु ग्लोबल आई.टी.आई जिगिना के सभागार में  आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छत्रपति साहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा किया। जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा  ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने बहुजन समाज को ज्ञानी, संपन्न और उन्नत बनाने के लिए अपने जीवन…

Read More

“आपबीती” सत्र में जांबाज विटिलिगो वॉरियर्स ने बताई समाज की सोच।कवियों और बुद्धिजीवियों ने विटिलिगो सपोर्ट इंडिया के प्रयासों को सराहा। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गुरुवार की शाम लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा एक नया पैगाम लेकर आई। विश्व विटिलिगो दिवस पर विटिलिगो सपोर्ट इंडिया द्वारा आयोजित विटिलिगो वॉरियर्स सम्मान तथा कवि सम्मेलन समारोह के आपबीती सत्र में हर आंख नम थी, हर आंख का नम होना हमारे समाज के सम्वेदना-शून्य होने का जीवंत उदाहरण है। खैर, विटिलिगो सपोर्ट इंडिया के इस मंच से जो संदेश मिला, वह भविष्य में विटिलिगो वॉरियर्स के जीवन में आशा और आत्मविश्वास की…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने शुक्रवार को अपने प्रथम ब्रज आगमन पर वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बाँके बिहारी जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं राया कट पर भाजपा जिला महानगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव एवं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ठाकुर बाँके बिहारी जी महाराज…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। बरसाना/मथुरा। आस्था, संकल्प और अदम्य साहस का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए आगरा के 13 वर्षीय आराध्य गुप्ता ने राधा रानी धाम बरसाना की लगभग 7 किलोमीटर लंबी पक्की परिक्रमा मार्ग को हाथों के बल पूरा करने का संकल्प लिया है। आराध्य इस कठिन परिक्रमा को अपनी स्वर्गीय दादी की पावन स्मृति को समर्पित कर रहा है। आराध्य आगरा के प्रतीक विहार फेस-2 का निवासी है। उसके पिता कमलेश गुप्ता, माता सीमा गुप्ता तथा जुड़वां बहन आराध्या गुप्ता बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। परिवार के अनुसार, आराध्य में बचपन से ही आध्यात्मिक संस्कार रहे हैं…

Read More

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एचपी गैस से भरा एक कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य राहत एजेंसियों की सक्रियता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एम्स गोरखपुर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, गीडा से बिहार की ओर जा रहा एचपी गैस का कैप्सूल टैंकर दोपहर करीब 1:30 बजे आराजी बसडिला गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना होने की…

Read More

बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी प्रभात सिंह के बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में प्रथम प्रयास में जिला योजना अधिकारी/सहायक निदेशक (योजना एवं विकास विभाग) पद पर चयनित होने पर गुरुवार को व्यापार मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रभात सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रभात सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी…

Read More

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर निवासी मीरा देवी ने अपने पुत्रों के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एवं पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है और उनका परिवार लगातार धमकियों का सामना कर रहा है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 17 जून को नेउरीगाड़ा-कुसरौत निवासी अभय उर्फ छोटू, विजय, अमित, विष्णु, कृष्णा, अमर सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से…

Read More