Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही मथुरा जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जिला भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।‌ भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा एवं रेखा निषाद, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अमन ठाकुर एवं आकाश चौधरी,…

Read More

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर की रासायनिक एवं धातुकर्म परीक्षण (सीएमटी) प्रयोगशाला को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) द्वारा चार वर्ष की मान्यता प्रदान की गई है। हाल ही में आईआरआईएस प्रमाणन प्राप्त करने के बाद यह उपलब्धि गुणवत्ता आश्वासन और वैज्ञानिक परीक्षण क्षमता को नई मजबूती प्रदान करेगी। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे में संरक्षा, गुणवत्ता, विश्वसनीयता और तकनीकी उन्नयन को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में सीएमटी प्रयोगशाला को कार्बन स्टील, लो-अलॉय स्टील और स्टेनलेस स्टील की रासायनिक, यांत्रिक एवं धातुकर्मीय जांच सहित कुल 61 परीक्षण मानकों के…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। पौराणिक एवं धार्मिक महत्व की तपोस्थली दधीचि कुंड क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दधीचि कुंड पहुंचते हैं, लेकिन बंदर अक्सर उन पर झपट्टा मारकर प्रसाद, खाने-पीने का सामान और अन्य वस्तुएं छीन लेते हैं। कई श्रद्धालु बंदरों के हमले में घायल भी हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। दधीचि कुंड के पुजारी राहुल शर्मा ने बताया…

Read More

सहजनवा(गोरखपुर)। शासन द्वारा जमीन की रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर लागू की गई नई व्यवस्था के विरोध में सहजनवा तहसील परिसर में वकीलों, दस्तावेज नवीसों (दस्तावेज लेखकों) और स्टांप वेंडरों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। नए नियमों के विरोध में कामकाज ठप रहने से तहसील में बैनामा, वसीयतनामा और हिबानामा समेत अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ​दरअसल, शासन की नई व्यवस्था के तहत अब बैनामा, वसीयत और हिबानामा जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए दस्तावेज नवीस (लेखक) की अनिवार्यता को पूरी तरह…

Read More

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई सिद्धार्थनगर द्वारा बुधवार को जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी की जिला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए…

Read More

कुदरहा, बस्ती। भूमि विवाद में मेहनौना गांव के अधेड़ की पीट कर हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वान पर मृतक का दूसरे दिन अंतिम संस्कार हुआ। सुबह से पुलिस व तहसील प्रशासन मृतक के स्वजन को मनाने में जुटी थी। मृतक लक्ष्मण निषाद के स्वजन आरोपित के इंकाउटर और घर पर बुलडोजर चलाने की जिद सहित अन्य मांगों पर अड़े थे ।

Read More

रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। सीतापुर/रामकोट। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर रामकोट कस्बे में पिछले छह माह से चल रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य की धीमी प्रगति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई, जब निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. का काफिला भी भीषण जाम में फंस गया। करीब 30 मिनट तक जिलाधिकारी का काफिला जाम में रुका रहा, जिससे निर्माण कार्य की रफ्तार और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क और नाला निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य के कारण प्रतिदिन इस मार्ग पर भारी जाम की स्थिति…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना फरह पुलिस एवं स्वाट/क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रांसफॉर्मर और विद्युत तार चोरी करने वाले 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, परखम गौशाला के पास रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना फरह से वांछित एवं 15 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र पोहप सिंह उर्फ कोक सिंह, निवासी ग्राम कुथियाना,…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी के निर्देशानुसार बीते मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए जनपद मथुरा में स्टेट बैंक चौराहा, बी0एस0ए0 कॉलेज एवं भूतेश्वर चौराहे क्षेत्र के आस-पास संचालित हो रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों यथा- रेस्टोरेन्ट, होटल एवं विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालय आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी मानकों, सुरक्षा मानकों एवं आपातकालीन निकासी व्यवस्था तथा आवश्यक अनापत्तियों की गहनता पूर्वक जांच की गई। जांच में पाया गया…

Read More

•निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की उठी मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा बुधवार को गोपाल मंदिर, नारायण दास ट्रस्ट, जयसिंहपुरा, मथुरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दिवंगत विद्यार्थियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम का प्रारंभ दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का…

Read More