रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (एबीपीए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात कर फार्मेसी संवर्ग एवं शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा की जा रही कई विसंगतियों को तत्काल दूर करने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि परिषद की कुछ नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों के कारण फार्मेसी शिक्षकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने फार्मेसी के शिक्षकों…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गांव यौरा स्थित श्री बाला जी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचिका अनुप्रिया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं को ध्रुव चरित्र एवं भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचिका अनुप्रिया किशोरी जी ने कहा कि भगवान की कथा का नियमित श्रवण करने से मन को शांति प्राप्त होती है और व्यक्ति का जीवन आध्यात्मिक मार्ग की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि मात्र पांच वर्ष की आयु में बालक ध्रुव अपनी…
बस्ती। बिहार में पुलिसकर्मियों द्वारा स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की कथित हत्या तथा लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 युवाओं की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को बस्ती में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (एनएवाई) के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कैंडल मार्च राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह प्रतिमा, रोडवेज तक निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मार्च में भाग लिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर…
लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी को छोड़कर) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जून से शुरू करने की घोषणा की है। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली इस काउंसलिंग के माध्यम से हजारों अभ्यर्थियों को विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के जरिए प्रदेश की कुल 365 पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इनमें 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 पीपीपी मॉडल तथा 162 निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाएं शामिल हैं। इन…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बुधवार को हज़रत इमाम हुसैन रज़ि. की शहादत की याद में 8 मोहर्रम की रात मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में तीनों प्रमुख जुलूस पूरी अदब, प्रेम और शांति सद्भावना के साथ निकले। बिसायती पाड़ा से छोटा दुलदुल व अलम का जुलूस और खारी कुआं से कुरैशी समाज का अखाड़ा जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से गुजरे। पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लंगर वितरण में हिस्सा लिया। जाकिर पुत्र अहसान अली के नेतृत्व में छोटा दुलदुल शाम 7 बजे बिसायती पाड़ा से रवाना हुआ। जुलूस हालनगंज, तेलीपाड़ा, लाल…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बुधवार को विकास खंड मिश्रिख के आंगनबाड़ी केंद्र ढल्लिया में संचालित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम से गांव की जनसंख्या, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी), ड्यू लिस्ट रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वैक्सीनेशन की प्रगति की भी समीक्षा की। विभागीय अभिलेखों में त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित एएनएम के विरुद्ध चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन किट एवं आइस बॉक्स…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित संतकबीरनगर दौरे को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के करकमलों से बाबा बैजूनाथ धाम की पावन स्थली जिले के ऐतिहासिक एवं सर्वांगीण विकास की साक्षी बनेगी। बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन जिले के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि राम-जानकी मार्ग, धनघटा-सिकरीगंज मार्ग एवं बसवारी गांव से जुड़ा यह क्षेत्र विकास की नई दिशा प्राप्त…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जून को तहसील धनघटा स्थित बाबा बैजूनाथ धाम के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर तैनात सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने…
मथुरा। पवित्र गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर सुबह से ही यमुना स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा के आदेशानुसार, सिविल डिफेंस के वार्डनों और स्वयंसेवकों ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग के लिए मोर्चा संभाला। यह पूरी व्यवस्था नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक कश्मीर सिंह (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित), सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल एवं सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में…
•कादराबाद निरीक्षण भवन में जल संरक्षण, नहरों की सफाई और आधुनिक सिंचाई तकनीकों पर हुआ संवाद बिजनौर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड, धामपुर के अंतर्गत कादराबाद निरीक्षण भवन में बुधवार को कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। प्राचीन चौपाल परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के अधिकारियों और किसानों ने एक मंच पर बैठकर सिंचाई व्यवस्था, जल संरक्षण तथा कृषि संबंधी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। चौपाल में ग्राम मुरलीवाला, जामनवाला, कादराबाद, हिदायतपुर उर्फ चौहड़वाला, तुरतपुर, रसूलपुर सहित आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों, कृषि उत्पादन…

